विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2017

लिंक्डइन की पॉवर प्रोफाइल्स सूची में पीएम नरेंद्र मोदी और प्रियंका चोपड़ा

इस सूची में नेटवर्क ने 50 ऐसे पेशेवरों की पहचान की है, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपना पेशेवर ब्रांड निर्माण किया है.

Also Read in
लिंक्डइन की पॉवर प्रोफाइल्स सूची में पीएम नरेंद्र मोदी और प्रियंका चोपड़ा
पीएम नरेंद्र मोदी.
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अदाकारा प्रियंका चोपड़ा को पेशेवर समूह के बीच बेहद लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन ने अपने 2017 के पॉवर प्रोफाइल्स सूची में शामिल किया है. प्रोफेशनल नेटवर्किंग दिग्गज लिंक्डइन ने बुधवार को पॉवर प्रोफाइल्स के चौथे संस्करण की घोषणा की, जिसमें भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले प्रोफाइल्स को शामिल किया गया. इस सूची में नेटवर्क ने 50 ऐसे पेशेवरों की पहचान की है, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपना पेशेवर ब्रांड निर्माण किया है.

पीएम मोदी के इस प्लेटफार्म पर 22 लाख फॉलोअर हैं और वह इस सूची में तीसरी बार शामिल हुए हैं.

इस सूची में शामिल अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों में चिल्ड्रन फाउंडेशन के संस्थापक कैलाश सत्यार्थी, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, सिप्ला के ग्लोबल चीफ पीपुल ऑफिसर प्रबीर झा और श्याओमी टेक्नोलॉजी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन हैं.

यह भी पढ़ें : Forbes: टॉप-10 लिस्ट से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस बनीं ये...
VIDEO: 2012 में ताकतवर महिलाओं की सूची में मिशेल से आगे रहीं सोनिया

लिंक्डइन इंडिया के कंट्री मैनेजर और उत्पाद प्रमुख अक्षय कोठारी ने कहा, "2017 के हमारे पॉवर प्रोफाइल्स ने अपने विभिन्न अनुभवों को साझा करके और हमारे सदस्यों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त कर एक मजबूत ब्रांड बन गए हैं." (IANS की रिपोर्ट)
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LinkedIn Power Profile List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com