विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2017

प्रधानमंत्री मोदी सबको 24 घंटे बिजली देने के लिए सोमवार को करेंगे नई योजना का ऐलान

25 सितंबर आरएसएस विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी है.

Also Read in
प्रधानमंत्री मोदी सबको 24 घंटे बिजली देने के लिए सोमवार को करेंगे नई योजना का ऐलान
प्रतीकात्मक फोटो
  • बिजली मंत्री आरके सिंह ने दी जानकारी
  • पीएम मोदी 25 सितंबर को करेंगे ऐलान
  • 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराएगी मोदी सरकार
नई दिल्ली: बिजली मंत्री आरके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी घरों को सातों दिन 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिये 25 सितंबर को योजना की घोषणा करेंगे. 25 सितंबर आरएसएस विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी है. आरके  सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सभी को सातों दिन 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिये 25 सितंबर को बड़ी योजना की घोषणा करेंगे.' हालांकि सिंह ने योजना के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया.

बीजेपी के घोषणापत्र में डेढ़ दर्जन वादे सपा से मिलते-जुलते, मुफ्त वाईफाई और 24 घंटे बिजली का वादा

उन्होंने कहा कि केंद्र ने राज्यों से विद्युतीकरण परियोजनाओं को तैयार करने को कहा है. इस पर चर्चा की जाएगी और योजना के तहत कोष जारी करने को लेकर मंजूरी दी जाएगी. सरकारी सूत्रों के अनुसार योजना का नाम 'सौभाग्य' होगा और ट्रांसफार्मर, मीटर और तार जैसे उपकरण पर सब्सिडी दी जाएगी.

इनपुट : भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com