प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 लाख कर्मियों की भर्ती के लिए अभियान 'रोजगार मेला' के तहत सोमवार को 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये. इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के इस अमृतकाल में, देश की आजादी के और देश के कोटि-कोटि जनों के अमृतरक्षक बनने पर आप सबको बहुत-बहुत बधाई. आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल रहा है, वो देश की सेवा के साथ-साथ देश के नागरिकों की रक्षा भी करेंगे. इसलिए एक तरह से आप इस अमृतकाल के जन और अमृतरक्षक भी हैं. भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. देश के हर सेक्टर में बढ़ोतरी हो रही है.
पुलिस सेवा में आकर हर युवा का सपना होता है...
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, "इस बार रोजगार मेले का ये आयोजन एक ऐसे माहौल में हो रहा है, जब देश गर्व और आत्मविश्वास से भरा हुआ है. हमारा चंद्रयान और उसका रोवर प्रज्ञान लगातार चंद्रमा से ऐतिहासिक तस्वीरें भेज रहा है. ऐसे समय में आप अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण यात्रा शुरू करने जा रहे हैं. सेना में आकर सुरक्षा बलों के साथ जुड़कर, पुलिस सेवा में आकर हर युवा का सपना होता है, वो देश की रक्षा का प्रहरी बने, इसलिए आप पर बहुत बड़ा दायित्व होता है. इसलिए आपके जरूरतों के प्रति भी हमारी सरकार बहुत गंभीर रही है."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कभी यूपी विकास के मामले में बहुत पीछे था
पीएम मोदी ने बताया कि आवेदन से लेकर चयन तक की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है. अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा अब 13 स्थानीय भाषाओं में भी करायी जा रही है. इस बदलाव से लाखों युवाओं के लिए रोजगार पाने के अवसर खुल गए हैं. आप यूपी का उदाहरण ले सकते हैं- कभी यूपी विकास के मामले में बहुत पीछे था और अपराध के मामले में बहुत आगे था. लेकिन अब कानून का राज स्थापित होने से यूपी विकास की नई ऊंचाई छू रहा है.
फूड से लेकर फार्मा, स्पेस से लेकर स्टार्टअप तक, जब हर सेक्टर आगे
भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ने के लिए ये जरूरी है कि देश के हर सेक्टर का विकास हो. फूड से लेकर फार्मा तक, स्पेस से लेकर स्टार्टअप तक, जब हर सेक्टर आगे बढ़ेगा, तो अर्थव्यवस्था भी आगे बढ़ेगी. भारत में आज इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हो रहा है. पिछले 9 साल में केंद्र सरकार ने 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए हैं. 2030 तक हमारी अर्थव्यवस्था में टूरिज्म सेक्टर का योगदान 20 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा होने का अनुमान है. माना जा रहा है कि अकेले इस इंडस्ट्री से 13 से 14 करोड़ लोगों को नए रोजगार की संभावना बढ़ने वाली है. पिछले 9 वर्षों के हमारे प्रयासों से परिवर्तन का एक और नया दौर दिखने लगा है. पिछले साल भारत ने रिकॉर्ड एक्सपोर्ट किया. ये संकेत है कि दुनियाभर के बाजारों में भारतीय सामानों की डिमांड लगातार बढ़ रही है.
पिछले 9 वर्षों के प्रयासों से परिवर्तन का नया दौर दिखने लगा
देश में चल रही जनकल्याण योजनाओं के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वोकल फॉर लोकल' के मंत्र पर चलते हुए भारत सरकार भी 'मेड इन इंडिया' लैपटॉप, कंप्यूटर जैसे प्रॉडक्ट्स खरीदने पर जोर दे रही है. इससे मैन्यूफैक्चरिंग भी बढ़ी है और युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके भी बन रहे हैं. 9 साल पहले आज के ही दिन प्रधानमंत्री जन धन योजना लॉन्च की गई थी. इस योजना ने गांव और गरीब के आर्थिक सशक्तीकरण के साथ ही रोजगार निर्माण में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. इस योजना के तहत बीते 9 साल में 50 करोड़ से भी ज्यादा जन धन खाते खोले जा चुके हैं.
इन पदों पर हो रही नियुक्ति
‘रोजगार मेला' देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है. इस रोजगार मेले में केंद्रीय गृह मंत्रालय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), असम राइफल्स, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ-साथ दिल्ली पुलिस में कर्मियों की भर्ती कर रहा है. देशभर से चुने गए नए कर्मी केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत विभिन्न संगठनों में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), सब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) और नॉन-जनरल ड्यूटी कैडर पदों जैसे विभिन्न पदों पर शामिल होंगे.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं