धुएं में अंधा हो गया था, बस भाग निकला... होटल में आग से जिंदा बचे शेफ की आपबीती

दिल्ली के हौज रानी (मालवीय नगर) अग्निकांड में आग कैसे भड़की? इसका सबसे सटीक और खौफनाक सच उस शख्स ने बताया है, जिसकी आंखों के सामने यह हादसा शुरू हुआ. होटल के बेसमेंट स्थित कैफे के शेफ केशव नेगी बाल-बाल इस भयानक आग से बचकर निकले हैं. NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत में शेफ नेगी ने बताया कि किचन में तेल गर्म हो रहा था कि अचानक एक जोरदार आवाज (धमाका) हुई और आग लग गई. उन्होंने फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि वह बेकाबू हो गई. शेफ ने सूझबूझ दिखाते हुए बिजली का मेन स्विच बंद कर दिया, लेकिन तब तक पूरा बेसमेंट काले धुएं से भर चुका था. शेफ ने बताया कि धुएं में उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा था और वह 'अंधे की तरह' किसी तरह बाहर की ओर भागे. इस वीडियो में सुनिए हादसे के सबसे अहम चश्मदीद की कहानी.