विज्ञापन
21 days ago

उत्‍तर प्रदेश के लोगों के लिए आज बेहद खास दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल (28-29 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी वह 28 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वे लगभग 6,350 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस अवसर पर पीएम मोदी सभा को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी 29 अप्रैल को सुबह लगभग 8:30 बजे वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. इसके बाद वह हरदोई के लिए रवाना होंगे और लगभग 11:30 बजे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. वे इस अवसर पर सभा को भी संबोधित करेंगे. 

PM Modi varanasi visit live Updates...

PM Modi Varanasi Visit LIVE: परिवारवादी और तुष्टिकरण में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हुए हैं- PM मोदी

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि असल में यह सारे परिवारवादी और तुष्टिकरण में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हुए हैं. यह परिवारवादी दल देश की उन बेटियों को विधानसभा और संसद नहीं आने देना चाहते हैं. जो कॉलेज कैंपस से लेकर पंचायतों और स्थानीय निकायों तक अपने दम पर नेतृत्व दे रही हैं. ये जानते हैं कि अगर धरातल पर काम करने वाली बेटियां ऊपर आ गईं तो इनका नियंत्रण खत्म हो जाएगा. इनकी सत्ता पर सवाल खड़े हो जाएंगे. इसलिए जो परिवारवादी दल हैं वह संसद में हुए विरोध में सबसे आगे रहे हैं.

PM Modi Varanasi Visit LIVE: 'विपक्षी दलों ने फिर देश की महिलाओं को धोखा दिया'

पीएम मोदी ने कहा कि नई संसद बनी तो पहला काम हमने बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ही किया. 40 वर्षों से बहनों का यह अधिकार लटका हुआ था, इसलिए 2023 में संसद में नारी शक्ति अधिनियम पारित करवाया. कानून बनने के बाद उसका लागू होना आवश्यक होता है, इसलिए पिछले दिनों संसद में इसको लेकर चर्चा की गई. संविधान में संशोधन को लेकर हम कानून लेकर आए. यह संशोधन ऐसा था जिसके बाद ज्यादा संख्या में बहनें विधानसभा और लोकसभा में पहुंच पातीं, लेकिन कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके जैसी पार्टियों ने एक बार फिर देश की महिलाओं को धोखा दिया. ऐसे दलों ने 40 सालों से रोक लगाई हुई थी और फिर इसे लाल झंडी दिखा दी.

PM Modi Varanasi Visit LIVE: 'महिला कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता'

PM मोदी ने कहा कि हमारी सरकार की नीतियों में निरंतर महिला कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है.

2014 में आपने हमें सेवा का अवसर दिया तो देश में 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बने.

30 करोड़ से ज्यादा बहनों के बैंक खाते खुले.

2.5 करोड़ से ज्यादा घरों में बिजली का कनेक्शन दिया गया.

12 करोड़ से ज्यादा घरों में नल से जल पहुंचाया.

यानी अनेक बड़ी योजनाओं के केंद्र में बहनों-बेटियों को रखा गया.

PM Modi Varanasi Visit LIVE: 'महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया'

पीएम मोदी ने कहा कि बेटियों की शिक्षा बेहतर करने के लिए सुकन्या समृद्ध योजना बड़ी भूमिका निभा रही है. पढ़ाई, कमाई और दवाई के साथ संपत्ति रजिस्ट्री में पीएम आवास योजना के ज्यादातर घर महिलाओं को दिए जाते हैं. आज महिलाएं घर की मालकिन बन रही हैं. बेटियों को सुरक्षा की गारंटी देने वाले कदम उठाए गए. सुविधा और सुरक्षा का लाभ देने के साथ साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया गया है. अब तक तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है. बनारस डेरी से जुड़ी बहनों को 106 करोड़ रुपए का आज बोनस दिया गया है. 

PM Modi Varanasi Visit LIVE: 'महिलाओं को सशक्त करने से समाज और देश होता है मजबूत'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने से समाज और देश मजबूत होता है. अतीत में बहनों बेटियों को संघर्ष करना पड़ा है. आप महिलाओं ने कई मुश्किलों और चुनौतियों का सामना किया है. बेटियों को अनेक चुनौतियों से गुजरना होता था. कई बार सवाल भी नहीं पूछे जाते थे, सीधे फरमान सुनाया जाता था. ऐसी परिस्थितियां सिर्फ काशी की बहनों के लिए नहीं बल्कि देश की अधिकतर बहनों के लिए रही है और इसको सहज मान लिया जाता था. मैं जब गुजरात में सीएम बना था, तब मैंने ऐसी धारणाओं को तोड़ने का प्रयास किया. तब बेटियों को समर्पित दो योजनाओं को शुरू किया था. तबसे लेकर आज तक हमारी सरकार की नीतियों में महिला कल्याण को प्राथमिकता दी गई.

PM Modi Varanasi Visit LIVE: 'महिलाओं को आरक्षण दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे'

पीएम मोदी ने कहा कि काशी के सांसद के तौर पर, देश के प्रधानमंत्री के तौर पर मुझे देशहित के एक बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए. यह बड़ा लक्ष्य है, लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण को लागू करना. अभी कुछ दिन पहले सपा और कांग्रेस जैसे दलों की वजह से हमारा यह प्रयास संसद में सफल नहीं हो पाया, लेकिन मैं आप सभी बहनों को फिर से भरोसा देता हूं कि आपके आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडूंगा.

PM Modi Varanasi Visit LIVE: सपा सरकार में महिलाओं का घर से निकलना था मुश्किल- पीएम मोदी

जब सपा की सरकार थी तो यूपी में बेटियों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया था. लेकिन अब बीजेपी सरकार में बेटियों को लेकर गलत सोच रखने वाला अच्छी तरह जानता है कि उसका अंजाम क्या होगा. बीजेपी सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध में तेजी से गिरावट आने लगी है.

PM Modi Varanasi Visit LIVE: नारी शक्ति के वंदन और विकास का उत्सव: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज का यह अवसर नारी शक्ति के वंदन और विकास का उत्सव तो है ही, थोड़ी देर पहले यहां हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है.  इसमें विकास से जुड़ी हर प्रकार की परियोजनाएं हैं। साथ ही काशी और अयोध्या की कनेक्टिविटी बढ़ाने वाले काम भी हैं.

PM Modi Varanasi Visit LIVE: पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस-सपा पर निशाना साधा

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस और सपा समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हम आधी आबादी को उनका हक दिलाना चाहते थे. लेकिन कांग्रेस और सपा जैसे दलों ने महिला आरक्षण बिल को पास नहीं होने दिया. लेकिन मैं महिलाओं को यह आश्वास्त करता हूं कि उनको हक दिलाकर रहूंगा.

PM Modi Varanasi Visit LIVE: पीएम मोदी ने दो अमृत भारत को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज यूपी से महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी और बेहतर हो गई है. आज दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. एक अमृत भारत ट्रेन अयोध्या से मुबंई तक चलेगी और दूसरी बनारस से पुणे तक.

PM Modi Varanasi Visit LIVE: बनारस में PM मोदी ने दी 6300 करोड़ रुपये की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस में 6300 करोड़ रुपये से ज्यादा कि 163 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है

PM Modi Varanasi Visit LIVE: महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष से आक्रोशित हैं महिलाएं- CM योगी

सीएम योगी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष ने जिस तरह महिला आरक्षण बिल को पारित नहीं होने दिया, उसने महिलाओं को आक्रोश से भर दिया. लेकिन ये महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं.

PM Modi Varanasi Visit LIVE: खुली जीप से मंच तक पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में महिलाओं से करेंगे संवाद

पीएम मोदी वाराणसी पहुंच चुके हैं. वो थोड़ी देर में महिलाओं को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में करीब 50 हजार महिलाएं शामिल होंगी. पीएम मोदी खुली जीप के जरिए महिलाओं के बीच से मंच पर पहुंचे और उन्होंने महिलाओं का अभिवादन भी किया. सीएम योगी और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी पीएम के साथ दिखे.

PM Modi Varanasi Visit LIVE: बनारस पहुंचे पीएम मोदी

पीएम मोदी के वाराणसी आगमन पर माहौल उत्साह से सराबोर हो गया है. महिलाओं में जबरदस्त खुशी देखने को मिल रही है. महिलाओं ने बताया कि वे भव्य स्वागत करेंगी, शंखनाद करेंगी, पुष्प वर्षा करेंगी और आरती उतारकर उनका अभिनंदन करेंगी.

PM Modi Varanasi Visit LIVE: पीएम मोदी के दौरे को लेकर वाराणसी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र बनारस आ रहे हैं. पीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बनारस के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 28 और 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री का बनारस में दौरा है. पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि मंगलवार को बीएल ग्राउंड में लगभग 40 हजार महिलाओं की नारी वंदन रैली होने वाली है. उन्होंने कहा कि ये रैली महिलाओं की है; इसमें महिलाएं ही भाग लेंगी, इसलिए सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिला पुलिसकर्मियों को सौंपी गई है. उन्होंने बताया कि सभा स्थल पर लगभग 1500 महिला पुलिसकर्मी तैनात की जा रही हैं.

वाराणसी, अयोध्या से मुंबई तक चलेंगी 2 अमृत भारत ट्रेनें, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

यूपी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी बनारस से पुणे के हडपसर और अयोध्या से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक चलने वाली दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे. पीएम मोदी दोपहर लगभग 1:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. शाम लगभग 5:00 बजे बरेका (BLW) मैदान में एक विशाल 'महिला सम्मेलन' आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 40,000 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है.  

PM Modi Varanasi Visit LIVE: हरदोई जिले से गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी यूपी दौरे के दौरान हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जो देश में विश्व स्तरीय अवसंरचना के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी. गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, 6 लेन (जिसे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है), पहुंच-नियंत्रित ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जिसे लगभग 36,230 रुपए करोड़ की कुल लागत से बनाया गया है. यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों- मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज- से होकर गुजरता है, जिससे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्र एक निर्बाध हाई-स्पीड कॉरिडोर के माध्यम से जुड़ जाते हैं.

PM Modi Varanasi Visit LIVE: इन परियोजनाओं का भी करेंगे उद्धाटन

यूपी दौरे पर पीएम मोदी विभिन्न सामुदायिक परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे. इनमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत 30 ग्रामीण पेयजल योजनाएं, चंद्रावती घाट का पुनर्विकास, सारनाथ के पास सारंगनाथ मंदिर का पर्यटन विकास और नागवा स्थित संत रविदास पार्क का सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं. सार्वजनिक सेवाओं और खेलों में सुधार भी प्रमुखता से किए जा रहे हैं, जिनमें यूपी कॉलेज में सिंथेटिक हॉकी टर्फ, रामनगर में 100 बिस्तरों वाला वृद्धाश्रम और भेलूपुर जल शोधन संयंत्र में 1 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं.

PM Modi Varanasi Tour LIVE: वाराणसी में 50 हजार महिलाओं से करेंगे 'मन की बात'

प्रधानमंत्री मोदी उत्‍तर प्रदेश दौरे के दौरान महिला सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसमें पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में लगभग 50 हजार महिलाएं शामिल होंगी. इस कार्यक्रम में पीएम नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संसद में गिरने के बाद अपने ‘मन की बात’ महिलाओं से करेंगे. संसद में इस संशोधन विधेयक के गिरने के बाद पीएम का महिलाओं से ये इस तरह का पहला संवाद होगा. इस दो दिन के दौरे में काशी को भी पीएम बहुत बड़ी सौगात देने वाले हैं.  इसके अलावा पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन करने उनके दरबार भी जायेंगे. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com