विज्ञापन

काशी को 6,270 करोड़ की सौगात, PM मोदी कल करेंगे 160 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

पीएम नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी में 6,270 करोड़ रुपये की 160 परियोजनाओं का उपहार देंगे, जिसमें गंगा पर नया रेल-सड़क पुल और 50,000 महिलाओं के साथ भव्य 'मातृ शक्ति संवाद' मुख्य आकर्षण होगा.

काशी को 6,270 करोड़ की सौगात, PM मोदी कल करेंगे 160 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
  • PM मोदी 28 अप्रैल को काशी में 6269.86 करोड़ रुपये की 160 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे
  • पीएम मोदी बिएल्डब्लू मैदान में 50 हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे
  • 48 तैयार परियोजनाओं का लोकार्पण होगा जिनमें फोरलेन रोड, रोबोटिक घुटना सर्जरी और मेडिकल कॉलेज भवन शामिल हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 28 अप्रैल को दो दिवसीय काशी दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वो 6269.86 करोड़ रुपये की 160 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इनमें 48 परियोजनाओं का लोकार्पण और 112 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है, जिसमें एसटीपी, सड़क, पुल और अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण कार्य हैं. इसके अलावा पीएम मोदी बिएल्डब्लू के मैदान में महिलाओं को भी संबोधित भी करेंगे. महिला बिल गिर जाने के महिलाओं के साथ पीएम का यह सबसे बड़ा संवाद कार्यक्रम है. पीएम 50 हजार महिलाओं से संवाद भी करेंगे.

पीएम मोदी 48 तैयार प्रोजेक्ट  को जनता को करेंगे समर्पित

  • आजमगढ़ रोड का फोरलेन कार्य (277 करोड़), कज्जाकपुरा और बाबतपुर-चौबेपुर आरओबी
  • बीएचयू ट्रामा सेंटर में रोबोटिक घुटना सर्जरी (24 करोड़), चोलापुर में 50 बेड का अस्पताल और सोवा रिग्पा मेडिकल कॉलेज भवन
  • महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में महिला छात्रावास, यूपी कॉलेज में सिंथेटिक हॉकी टर्फ
  • संत रविदास पार्क (नगवा), संत कबीर प्राकट्य स्थली और सारंगनाथ मंदिर का विकास
  • भगवानपुर में 55 एमएलडी का STP (308 करोड़)

इन प्रोजेक्ट के होंगे शिलान्यास

भविष्य की 112 परियोजनाओं का काम शुरू होगा

  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय मल्टी-ट्रैकिंग के तहत गंगा नदी पर नया रेल और सड़क पुल (2,464 करोड़ रुपये)
  • मंडलीय चिकित्सालय में 500 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (315 करोड़)
  • कमिश्नरी और नगर निगम का नया भवन
  • अस्सी घाट, दशाश्वमेध और नमो घाट के मध्य पर्यटन विकास कार्य
  • गंजारी स्टेडियम के पास 24 घंटे बिजली और रामनगर क्षेत्र में सीवर व पेयजल नेटवर्क

इसके अलावा पीएम मोदी होमगार्ड के जिला और मंडल कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा रामनगर में 100 बेड का वृद्धाश्रम भी देश को समर्पित करेंगे. वहीं स्मार्ट सिटी के तहक 23 सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज का पुनर्विकास होगा.  प्रधानमंत्री का यह दौरा काशी के बुनियादी ढांचे को एक नई ऊंचाई प्रदान करेगा. विशेष रूप से गंगा पर बनने वाला नया रेल-सड़क पुल और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल वाराणसी और आसपास के जिलों के लिए लाइफलाइन साबित होंगे.

यह भी पढ़ें: गंगटोक में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, सिक्किम को मिलेगी 4,000 करोड़ से अधिक की सौगात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com