विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2023

"मुझे बहुत दुख होगा..." पीएम ने अपना भाषण रोका, लोगों से टावरों पर न चढ़ने का किया अनुरोध

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैं आपके प्यार की कद्र करता हूं, लेकिन कृपया नीचे आइए. किसी को चोट लग जाएगी. यहां इतनी भीड़ है कि आप मुझे देख नहीं पा रहे होंगे. मैं इसके लिए माफी मांगता हूं."

"मुझे बहुत दुख होगा..." पीएम ने अपना भाषण रोका, लोगों से टावरों पर न चढ़ने का किया अनुरोध
तेलंगाना में चुनावी रैली के दौरान PM Modi ने भीड़ में खड़ी एक छोटी लड़की का भी जिक्र किया जो तिरंगा लहरा रही थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल तेलंगाना में एक चुनावी रैली में अपना भाषण रोककर लोगों से टावरों से नीचे उतरने का अनुरोध किया. उन्होंने टावर पर चढ़ रहे लोगों को लेकर चिंता व्यक्त की और कहा कि वे गिर सकते हैं. पीएम ने कहा मैं जानता हूं आप लोग मुझे देखा नहीं पाते होंगे, लेकिन कोई गिरेगा तो मुझे बहुत दुख होगा. बता दें कि रैली में हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो गई थी.  

तेलंगाना के निर्मल में एक रैली में प्रधानमंत्री के अनुरोध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. कुछ सप्ताह पहले भी उन्होंने हैदराबाद की एक चुनावी रैली में अपना भाषण रोककर एक महिला को टावर से नीचे उतरने के लिए कहा था.

पीएम ने कहा,"जो लोग टाव पर चढ़ गए हैं, मैं उनसे नीचे आने का अनुरोध करता हूं. यहां बहुत भीड़ है. मैं समझता हूं कि आप मुझे नहीं देख पाते होंगे, लेकिन अगर कोई गिर गया तो मुझे बहुत दुख होगा. कृपया नीचे आ जाएं." 

इसके आगे प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं आपके प्यार की कद्र करता हूं, लेकिन कृपया नीचे आइए. किसी को चोट लग जाएगी. यहां इतनी भीड़ है कि आप मुझे देख नहीं पा रहे होंगे. मैं इसके लिए माफी मांगता हूं, लेकिन मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मेरे दिल की आवाज आप तक पहुंचे."

उन्होंने भीड़ में एक छोटी लड़की का भी जिक्र किया जो तिरंगा लहरा रही थी. उन्होंने कहा, ''वह आज भारत माता बनकर आई हैं. शाबाश.''

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने 11 नवंबर को हैदराबाद में एक युवा महिला को एक टावर जिस पर लाइटें लगी हुई थीं, पर चढ़ने से रोकने के लिए अपना संबोधन बीच में रोक दिया था.

प्रधानमंत्री ने बार-बार युवती से नीचे आने का अनुरोध किया और कहा कि बिजली के तारों के पास करंट का खतरा है. जब वह पीएम मोदी को कुछ बताने की कोशिश कर रही थीं, तो उन्होंने हिंदी में कहा, "बेटा, मैं तुम्हारी बात सुनूंगा. कृपया नीचे आओ और बैठो. शॉर्ट-सर्किट हो सकता है. यह सही नहीं है. मैं आप लोगों के लिए आया हूं.".

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Narendra Modi, Telangana Assembly Election 2023
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com