दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है. शनिवार को पहले दिन साझा घोषणापत्र पर जी20 की सहमति समेत कई राष्ट्राध्यक्षों संग द्विपक्षीय वर्ता की. साथ ही 112 मुद्दों पर सहमति बनी. शनिवार को जी20 सम्मेलन के दौरान दो सेशन हुए. आज वन फ्यूचर पर तीसरा सेशन हुआ. वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया है कि दुनिया को बेहतर बनाने के लिए जी20 शिखर सम्मेलन में रचनात्मक वार्ता हुई.
ये भी पढ़ें- "वेल डन...": कांग्रेस नेता शशि थरूर ने की रूस-चीन के साथ G20 शेरपा की बातचीत की सराहना
जी20 में आज वन फ्यूचर पर चर्चा
जी20 का आज दूसरा और आखिरी दिन है.तीसरा सत्र भारत मंडपम में चल रहा है. सत्र की शुरुआत में पीएम मोदी ने जी20 में मौजूद सभी सदस्यों का स्वागत किया.आज वन फ्यूचर पर चर्चा की गई. पीएम मोदी ने सम्मेलन के समापन पर इसकी सदस्यता ब्राजील को सौंप दी. अब अगला जी20 सम्मेलन ब्राजील में होगा.कल सभी सदस्य देशों के साथ 112 मुद्दों पर सहमति बनी थी. आज नई दिल्ली डिक्लेरेशन मंजूर हो गया.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वैश्विक नेताओं संग PM की सार्थक चर्चा
पीएम नरेंद्र मोदी जी20 सम्मेलन के समापन के बाद कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता होगी. आज सम्मेलन का तीसरा सत्र शुरू होने से पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर ट्वीट कर कहा कि दुनिया को बेहतर बनाने के लिए G20 शिखर सम्मेलन में सार्थक और रचनात्मक चर्चा की. इसके साथ ही वीडियो में पीएम दुनिया भर के नेताओं के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं.
Productive discussions at the G20 Summit for a better planet... pic.twitter.com/rNSOOHpB5L
— Narendra Modi (@narendramodi) September 10, 2023
जी20 सम्मेलन का आज आखिरी दिन
शनिवार को ऑस्ट्रेलियन पीएम ने भी जी20 सम्मेलन को सफल करार दिया था. बता दें कि G20 समिट के आखिरी दिन पीएम मोदी की कनाडा, तुर्की, यूएई और दक्षिण कोरिया से द्विपक्षीय वार्ता होगी. जबकि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सोमवार यानी 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. पीएम मोदी ने भी जी20 में वैश्विक नेताओं संग हुई वार्ता को रचनात्मक बताया है.
ये भी पढ़ें- जी20: जिस होटल में रुके UAE प्रेसिडेंट, वहां घुसी बाइडेन के काफिले की कार; ड्राइवर बोला-प्रोटोकॉल नहीं पता था
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं