दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के लिए दुनियाभर के ताकतवर देशों के दिग्गज नेता दिल्ली में जुटे हुए . उनके ठहरने का इंतजाम फाइवस्टार होटलों में किया गया है और सुरक्षा ऐसी कि परिंदा भी पर ना मार सके. लेकिन इसके बाद भी शनिवार सुबह ताज होटल में अमेरिका के प्रेसिडेंट के काफिले की एक कार अचानक घुस गई. जब कि इस होटल में यूएई के प्रेसिडेंट रुके हुए थे. ताज होटल में घुसने वाली कार में कई स्टिकर लगे हुए थे इसलिए सिक्योरिटी जांच कर रहे अफसरों ने तुरंत मैसेज फ्लैश किया.
ये भी पढ़ें- 200 घंटे, 300 बैठकें: जी20 शेरपा के मेहनती अफसर, जिनकी वजह से दिल्ली घोषणापत्र पर बनी आम सहमति
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
प्रोटोकॉल की अनदेखी
वहीं पूछताछ में कार के ड्राइवर ने बताया कि उसे आईटीसी मौर्या होटल में 9:30 बजे पहुंचना था, इसी होटल में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन रुके हुए हैं. लेकिन वहां जाने में समय था इसलिए सुबह 8 बजे अपने एक पुराने कस्टमर को लेकर ताज होटल पहुंच गया. इस कार में एक कारोबारी सवार था, जिसे उसने लोधी स्टेट इलाके से पिक किया था और उसे ताज होटल छोड़ना था,ड्राइवर का कहना है कि उसको प्रोटोकाल पता नही था इसीलिए उससे यह गलती हो गई.
बाइडेन के काफिले से बाहर हुई कार
हालांकि पूछताछ के बाद एजेंसियों ने कार के ड्राइवर और कारोबारी को छोड़ दिया.साथ ही इस गलती की वजह से कार के सभी स्टिकर निकालकर उस कार को काफिले से हटा दिया.बता दें कि अलग अलग काफिलों के लिए कई प्राइवेट गाडियां हायर की गई हैं. बता दें कि जी-20 सम्मेलन की वजह से दिल्ली के फाइवस्टार होटलों में विदेशी मेहमान और कई राष्टाध्यक्ष ठहरे हुए हैं. प्रोटोकॉल के तहत इन होटलों में कोई भी बिना परमिशन के अंदर नहीं जा सकता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं