विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2023

PM मोदी के साथ फोन पर बातचीत में पुतिन बोले- दिल्ली में G-20 की बैठक में आएंगे रूसी विदेश मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन के साथ बातचीत में भारत की जी-20 अध्‍यक्षता के लिए रूस के लगातार समर्थन के लिए आभार व्‍यक्‍त किया. 

PM मोदी के साथ फोन पर बातचीत में पुतिन बोले- दिल्ली में G-20 की बैठक में आएंगे रूसी विदेश  मंत्री
पीएम मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई. (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ सोमवार को फोन पर बातचीत की. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी. पीएमओ के मुताबिक, टेलीफोन पर हुई इस बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की और पीएम मोदी को बताया कि इस बैठक में रूस का प्रतिनिधित्व रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे. इसके साथ ही दोनों के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई. 

इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत सभी पहलों के लिए रूस के निरंतर समर्थन के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया. 

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की. साथ ही हाल ही में जोहान्सबर्ग में संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सहित विभिन्‍न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की. 

पीएमओ के मुताबिक, दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई.

बता दें कि दिल्‍ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्‍मेलन होने जा रहा है. इसमें दुनिया के 20 सबसे शक्तिशाली देशों के प्रमुखों को आना है, हालांकि पुतिन इसमें शामिल नहीं होंगे. फिलहाल भारत जी-20 की अध्‍यक्षता कर रहा है. 

ये भी पढ़ें :

* मोदी सरकार के कार्यकाल में नौ संगठित क्षेत्रों में डेढ़ करोड़ से ज्यादा रोजगार पैदा हुए : भूपेंद्र यादव
* पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- भारत के हर सेक्‍टर में हो रही ग्रोथ
* Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी ने की तारीफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Vladimir Putin, PM Modi Telephone Conversation With Putin, G-20 Summit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com