- प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर दो बजे संसद में मिडिल ईस्ट के हालातों पर जानकारी देंगे
- ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष का भारत पर भी असर देखने को मिल रहा है
- मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर भारत सरकार की स्थिति और रणनीति महत्वपूर्ण बनी हुई है
ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग का असर भारत पर भी पड़ रहा है. ऐसे में पीएम मोदी आज दोपहर दो बजे लोकसभा में मिडिल ईस्ट के ताजा हालातों के बारे में देश को जानकारी देंगे. इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार रात दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की एक हाईलेवल मीटिंग की थी. इस मीटिंग के बाद सरकार का रुख साफ है. किसी भी तरह तेल-गैस की आपूर्ति नहीं रुकनी चाहिए. इसके अलावा पर्याप्त कोयला भंडार होने के चलते देश में बिजली संकट भी नहीं है. मोदी सरकार ने पैनिक हो रही जनता को बड़ी राहत देते हुए अपना फोकस क्लियर कर दिया है. भारत न सिर्फ इकनॉमी बचाएगा बल्कि महंगाई पर भी लगाम लगी रहेगी.
अमेरिका का दावा- ईरान ने किसी F-15 फाइटर जेट को नहीं मार गिराया
अमेरिकी सेना ने कहा है कि अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि ईरानी शासन ने हाल ही में ईरान के ऊपर एक अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया है. जबकि सच्चाई तो यह है कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान अमेरिकी सेना ने 8,000 से अधिक लड़ाकू उड़ानें भरी हैं. लेकिन इस दौरान ईरान द्वारा किसी भी अमेरिकी लड़ाकू विमान को नहीं गिराया गया है.
🚫 FALSE: Rumors claim the Iranian regime recently shot down a U.S. F-15 over Iran.
— U.S. Central Command (@CENTCOM) March 22, 2026
✅ TRUE: U.S. forces have flown more than 8,000 combat flights during Operation Epic Fury. No U.S. fighter aircraft have been shot down by Iran. pic.twitter.com/GzwyY2WktC
अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से भारतीय घायल
अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने सोमवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात के एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा देश की राजधानी को निशाना बनाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोकने के बाद मलबा गिरने से एक भारतीय नागरिक को मामूली चोटें आई हैं. इसमें कहा गया है कि यह घटना अबू धाबी के अल शवामेख इलाके में हुई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं