प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपने पहले चुनाव प्रचार के दौरान का एक पुराना वीडियो साझा किया और कहा कि राजकोट का मेरे दिल में हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा. 2002 में आज ही के दिन नरेंद्र मोदी राजकोट से अपना पहला चुनाव जीतकर गुजरात विधानसभा के सदस्य बने थे.
नरेंद्र मोदी ने 2001 में अक्टूबर महीने में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और इस पद पर बने रहने के लिए उन्हें छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना जरूरी था. राजकोट में हुए उपचुनाव में उन्होंने ये जीत हासिल की थी.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इसे अपने अकाउंट पर साझा करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, "राजकोट का मेरे दिल में हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा. ये इस शहर के लोग थे जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे पहली बार चुनावी जीत दिलाई. तब से, मैंने हमेशा जनता जनार्दन की आकांक्षाओं के साथ न्याय करने का काम किया है."
Rajkot will always have a very special place in my heart. It was the people of this city who put their faith in me, giving me my first ever electoral win. Since then, I have always worked to do justice to the aspirations of the Janta Janardan. It's also a happy coincidence that I… https://t.co/mhVeNPyDTe
— Narendra Modi (@narendramodi) February 24, 2024
उन्होंने ये भी 'सुखद संयोग' बताया कि वो दो दिनों के लिए गुजरात में हैं, इस दौरान उनका एक कार्यक्रम राजकोट में भी होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां से पांच एम्स राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे.
ये वीडियो राजकोट में उनके नामांकन दाखिल करने, चुनाव प्रचार करने और भाषण देने की क्लिप और तस्वीरों का एक संग्रह है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं