विज्ञापन

4 मई को विजय का जश्न होगा, मिठाई और झालमुड़ी बांटी जाएगी... बंगाल में बोले पीएम मोदी

Bengal Election 2026: पीएम ने कहा कि बंगाल में TMC के विधायकों, मंत्रियों, लोकल नेताओं और इनके सिंडिकेट के खिलाफ इतना गुस्सा है कि कईं जिलों में TMC का खाता तक नहीं खुलेगा.

4 मई को विजय का जश्न होगा, मिठाई और झालमुड़ी बांटी जाएगी... बंगाल में बोले पीएम मोदी
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में 4 मई को भाजपा की सरकार बनने की बात कही है
  • पीएम मोदी ने चुनाव में पिछले पचास वर्षों में सबसे कम हिंसा होने और शांतिपूर्ण मतदान की सराहना की
  • पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विरुद्ध व्यापक गुस्सा है और कई जिलों में उनकी हार होगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Bengal Election 2026: PM नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 4 मई को बीजेपी राज्य में सरकार बनाने जा रही है. पीएम मोदी ने कहा, "आज पश्चिम बंगाल में पहले फेज़ की वोटिंग हो रही है. तमिलनाडु में भी वोटिंग चल रही है. मैं सभी वोटर्स को शुभकामनाएं देता हूं. मैं सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि इस बार वोटिंग के नए रिकॉर्ड बनाएं."

पीएम मोदी बोले, "मैं देख रहा हूं, मैं जब से राजनीति में आया हूं, मैं कह सकता हूं कि पिछले 50 साल में ये पहला चुनाव ऐसा है, जिसमें हिंसा कम से कम हुई है. वरना हर हफ्ते किसी न किसी को फांसी पर लटका देते थे और बोल देते थे कि आत्महत्या कर ली. एक प्रकार से गुंडाराज चलता था. मैं चुनाव आयोग का हृदय से अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने फिर से एक बार बंगाल की धरती पर लोकतंत्र की प्रतिष्ठा की है. शांतिपूर्ण मतदान कराने में चुनाव आयोग की ये सफलता बहुत बड़ी सिद्धि है. मैं यहां के सरकारी कर्मचारियों का भी अभिनंदन करता हूं कि वे भी इस बार शांतिपूर्ण मतदान में बहुत जिम्मेदारी पूर्वक अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं."

Latest and Breaking News on NDTV

'पलटनो दरकार चाही बीजेपी सरकार'

पीएम मोदी ने कहा, "कृष्णानगर में आज भय पर भरोसे की विजय का विश्वास दिख रहा है. ये उत्साह, ये उमंग, ये जोश भरोसे का है. भय जा रहा है, भरोसा आगे बढ़ रहा है. बरसों से जिनकी आवाज को दबाकर रखा गया था, वो अब एक सुर में बोल रहे हैं, गांव-गांव, गली-गली, स्त्री-पुरुष, युवा-बुजुर्ग सब बोल रहे हैं. पलटनो दरकार चाही बीजेपी सरकार (पुरानी सरकार को जाना चाहिए, बीजेपी सरकार बनना चाहिए)."

पीएम ने कहा कि बंगाल में TMC के विधायकों, मंत्रियों, लोकल नेताओं और इनके सिंडिकेट के खिलाफ इतना गुस्सा है कि कईं जिलों में TMC का खाता तक नहीं खुलेगा.
Latest and Breaking News on NDTV

4 मई को बटेंगी मिठाई-झालमुड़ी: पीएम मोदी

4 मई यानी चुनाव के नतीजे के दिन के बारे में पीएम मोदी बोले, "भाजपा-NDA की विजय का परचम आपको पूरी शक्ति से लहराना है. 4 मई को बंगाल में भी भाजपा की विजय का जश्न भी होगा और मिठाई भी बंटेगी और झालमुरी भी बांटी जाएगी. झालमुरी ने भी कुछ लोगों को झन्नाटेदार झटका दिया है. झालमुड़ी मैंने खाई... लेकिन झाल TMC को लगी है."

पीएम मोदी ने कहा, 15 साल पहले वाम के विरुद्ध जनता ने बिगुल फूंका था. आज तृणमूल में जंगलराज के विरुद्ध बंगाल की जनता हर गली मोहल्ले में शंख फूंक रही है. ये चुनाव न मोदी लड़ रहा है और न ही मेरे साथी लड़ रहे हैं. इस बार बंगाल का चुनाव यहां की जनता जनार्दन लड़ रही है. चुनाव का नेतृत्व बंगाल की जनता जनार्दन के हाथ में है. मैं जहां भी जा रहा हूं, लोग एक ही बात कहते हैं कि अब बहुत हो गया.

यह भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान हुमायूं कबीर और TMC समर्थकों में झड़प, सुरक्षाकर्मियों से भी धक्कामुक्की, VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com