विज्ञापन

मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान हुमायूं कबीर और TMC समर्थकों में झड़प, सुरक्षाकर्मियों से भी धक्कामुक्की, VIDEO

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद से झड़प की खबर सामने आई है. यहां TMC और हुमायूं कबीर की पार्टी के समर्थकों में धक्का-मुक्की हुई. हुमायूं कबीर के साथ भी बदसलूकी की बात सामने आई है.

मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान झड़प.
  • मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस और आम जनता उन्नयन पार्टी के बीच मतदान के दौरान तीखी झड़प हुई थी.
  • झड़प की घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे.
  • AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने कच्चे बम फेंकने की घटना की पुष्टि करते हुए शांतिपूर्ण मतदान की अपील की.
मुर्शिदाबाद:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान मुर्शिदाबाद से झड़प की खबर सामने आई हैं. यहां तृणमूल कांग्रेस और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच तीखी झड़प हुई. इसका वीडियो भी सामने आया है. बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर मौजूद है. विधि-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है. जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवान नजर आ रहे हैं. एक तरह हुमायूं कबीर हैं तो दूसरी ओर कई लोगों की भीड़ हैं. दोनों भिड़ने को तैयार नजर आ रहे हैं. हालांकि बाद में स्थिति को संभाल लिया गया. मुर्शिदाबाद में ASP माजिद खान ने कहा कि हालात शांतिपूर्ण हैं. कहीं भी कुछ नहीं हुआ है. मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान हुई हिंसा के मामले में चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है. 

बताया गया कि हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा कर रहे हैं, जहां कल एक कच्चा बम फेंके जाने की घटना सामने आई थी. इसी दौरान टीएमसी समर्थकों के साथ हुमायूं कबीर की झड़प हो गई. 

AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा, "नओडा, रेजीनगर और मुर्शिदाबाद की सभी 22 सीटों पर शांतिपूर्ण चुनाव हो रहे हैं; हालांकि, नओडा के बूथ नंबर 9 और 10 पर रात में कुछ गड़बड़ी हुई. स्थानीय पुलिस का बैग छीन लिया गया." AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने कल सामने आई कच्चे बम फेंकने की घटना पर कहा, "कोशिश की गई लेकिन कुछ हुआ नहीं...शांति से चुनाव में भाग लेना चाहिए. हमारा किसी को मारने का या धमकाने का मकसद नहीं है...."

बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.76 प्रतिशत मतदान

मुर्शिदाबाद के डोमकल में मतदाताओं के एक बड़े वर्ग का दावा है कि टीएमसी उन्हें धमकाते हुए चेतावनी दे रही है कि वोट डालने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति पर हमला किया जाएगा. मालूम हो कि बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.76 प्रतिशत मतदान हुआ. पश्चिम मेदिनापुर में 20.5, बांकुरा में 20.2 और झारग्राम में 19.8 प्रतिशत मकदान दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें - बंगाल चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के पल-पल के अपडेट्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal Elections, Bengal Elections 2026, Humayun Kabir, TMC VS Humayun Kabir, Murshidabad Clashes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com