विज्ञापन

बंगाल में वोटिंग के बीच BJP प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला, भीड़ ने तोड़े कांच

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की पहले चरण की वोटिंग में कई जगहों से हिंसक झड़पों की खबर सामने आई है. मुर्शिदाबाद, दक्षिण दिनाजपुर के बाद अब आसनसोल में बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला किया गया है.

बंगाल में वोटिंग के बीच BJP प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला, भीड़ ने तोड़े कांच
बंगाल चुनाव की वोटिंग के बीच बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला.
  • बंगाल चुनाव के पहले चरण में आसनसोल दक्षिण सीट से बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर भीड़ ने हमला किया.
  • हमले में अग्निमित्रा पॉल की कार की खिड़कियां टूट गईं और पत्थर फेंके जाने की घटना हुई, पुलिस को सूचना दी गई.
  • अग्निमित्रा पॉल फैशन डिजाइनर से राजनीति में आईं और बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच हिंसा की घटनाएं थम नहीं रही हैं. मुर्शिदाबाद, दक्षिण दिनाजपुर के बाद अब आसनसोल से हिंसा की खबर सामने आई है. आसनसोल में भीड़ ने BJP प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला किया है. इस हमले में बीजेपी प्रत्याशी की कार के कांच टूट गए. अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हैं. बताया गया कि अग्निमित्रा पॉल की कार पर ईंटें और पत्थर फेंके गए, जिससे उनके कार की खिड़कियां टूट गईं. बाद में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, ताकि इसकी जांच की जा सके. घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें बीजेपी प्रत्याशी कार के सामने खड़ीं नजर आ रही हैं. 

अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "जैसे ही मैं कार में बैठी, किसी ने एक बड़े पत्थर से कार का शीशा तोड़ दिया. ऐसा बार-बार हो रहा है. अल्पसंख्यक बहुल इलाके में ऐसी घटना कौन करेगा? TMC के अल्पसंख्यकों के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं. मुस्लिम भाई-बहन भी अब BJP का समर्थन कर रहे हैं. अग्निमित्रा पॉल पर पत्थर फेंककर वे कुछ नहीं कर सकते. मैंने पुलिस थाने में शिकायत दी है, लेकिन मैंने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है."

मालूम हो कि अग्निमित्र पाल फैशन डिजाइनर से राजनीति में आईं. अग्निमित्रा पश्चिम बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी हैं. आसनसोल दक्षिण सीट से उन्होंने पिछले चुनाव में भी जीत हासिल की थी, इस बार भी वो मैदान में हैं. इस बीच वोटिंग के दौरान उनकी कार पर हमले की घटना सामने आई. 

मिली जानकारी के अनुसार आसनसोल दक्षिण सीट से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर रहमत नगर क्षेत्र में कथित रूप से पथराव किया गया, जिससे वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. उन्होंने हीरापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
Latest and Breaking News on NDTV

इससे पहले गुरुवार को बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के दौरान मुर्शिदाबाद और दक्षिण दिनाजपुर जिले से भी हिंसा की खबरें सामने आईं. मुर्शिदाबाद में टीएमसी समर्थकों की हुमायूं कबीर के साथ झड़प हुई. जबकि दक्षिण दिनाजपुर में भीड़ ने बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु सरकार पर हमला किया. हिंसा की सभी घटनाओं पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है और मामले में रिपोर्ट मांगी है. 

यह भी पढ़ें - बंगाल में वोटिंग के बीच BJP उम्मीदवार पर हमला, दक्षिण दिनाजपुर में भीड़ ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, VIDEO

यह भी पढे़ं - मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान हुमायूं कबीर और TMC समर्थकों में झड़प, सुरक्षाकर्मियों से भी धक्कामुक्की, VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com