राजस्थान राइजिंग इन्वेस्टमेंट समिट में पीएम मोदी की शिरकत
- राजस्थान की विकास यात्रा में अहम दिन : राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "राजस्थान की विकास यात्रा में आज एक और अहम दिन है. देश और दुनिया से बड़ी संख्या में प्रतिनिधी और निवेशक यहां पधारे हैं. यहां उद्योग जगत के भी अनेक साथी मौजूद हैं. राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में आप सभी का अभिनंदन है. मैं राजस्थान की भाजपा सरकार को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दूंगा."
- हर इन्वेस्टर भारत को लेकर उत्साहित: पीएम मोदी ने कहा, "आज दुनिया का हर एक्सपर्ट, हर इन्वेस्टर भारत को लेकर बहुत ही उत्साहित है. रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चलते हुए भारत ने जो विकास किया है, वो हर क्षेत्र में नजर आ रहा है. आजादी के बाद, सात दशक में भारत, दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाया था, जबकि पिछले 10 वर्ष में भारत 11वीं अर्थव्यवस्था से दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है."
- भारत कैसे दिखा रहा अपनी ताकत : पीएम मोदी ने कहा, "...यह तकनीक और डेटा से प्रेरित सदी है...भारत दुनिया को लोकतंत्र, जनसांख्यिकी और डेटा की असली ताकत दिखा रहा है. भारत ने दिखाया है कि डिजिटल प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण से समाज के सभी क्षेत्रों और वर्गों को कैसे लाभ मिल सकता है. भारत की यूपीआई, डीबीटी योजना...और ऐसे कई प्लेटफॉर्म डिजिटल बुनियादी ढांचे की ताकत दिखाते हैं..."
- 'विकास भी, विरासत भी' हमारा मंत्र : समिट में पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद की सरकारों की प्राथमिकता न देश का विकास था और न ही देश की विरासत और इसका नुकसान राजस्थान उठा चुका है. आज हमारी सरकार 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र पर चल रही है और इसका बहुत बड़ा लाभ हमारे राजस्थान को हो रहा है.
- भारत की डेमोक्रेसी बेहद सशक्त : पीएम मोदी ने साथ ही कहा कि ड्रेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, डिजिटल डेटा और डिलीवरी की पावर क्या होती है, ये भारत की सफलता से पता चलता है. भारत में जैसे डायवर्स देश में डेमोक्रेसी इतनी सशक्त हो रही है, ये अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है.
- चुनौतियों से ठकराने का नाम है राजस्थान: पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान, Rising तो है ही, Reliable भी है. राजस्थान Receptive भी है और समय के साथ खुद को Refine करना भी जानता है. चुनौतियों से ठकराने का नाम है राजस्थान. नए अवसरों को बनाने का नाम है राजस्थान.
- भारत में मैन्यूफैक्चरिंग बेस क्यों जरूरी: समिट में पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया को एक ऐसी व्यवस्था की जरुरत है, जो बड़े से बड़े संकट के दौरान भी मजबूती से चलती रहे, उसमें रुकावट ना आए. इसके लिए भारत में व्यापक मैन्यूफैक्चरिंग बेस का होना बहुत जरूरी है.
- भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में : पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की जनता अपने डेमोक्रेटिक हक के माध्यम से भारत में स्थिर सरकार के लिए वोट कर रही है. भारत के इस पुरातन संस्कार को हमारी युवा शक्ति आगे बढ़ा रही है. आने वाले अनेक वर्षों तक भारत, दुनिया के सबसे युवा देशों में रहने वाला है.
- भारत में सबसे बड़ा स्किल्ड युवा वर्ग : इसी के साथ राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में पीएम मोदी ने कहा कि भारत में युवाओं का सबसे बड़ा पुल होने के साथ ही सबसे बड़ा स्किल्ड युवा वर्ग भी होगा. इसके लिए सरकार एक के बाद एक कई फैसले ले रही है.
- राज्यों के विकास से देश का विकास : समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10 सालों में भारत का निर्यात तेजी से बढ़ा है और ये दोगुनी हो गई है. इंफ्रांस्ट्रक्चर पर खर्च चार गुना बढ़ा है और भारत का विकास हर क्षेत्र में दिखता है. राज्य के विकास से ही देश का विकास हो रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rajasthan Global Investment Summit, Rajasthan Global Investment Summit 2024, PM Modi In Rajasthan Global Investment Summit