विज्ञापन
10 minutes ago

India vs West Indies LIVE Score, 4th T20I: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे चौथे मैच में भारत पांच मैचों की T20I सीरीज जीतने की कोशिश करेगा. इंदौर में मिली जीत के बाद, इस हाई-स्कोरिंग मैदान पर एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है. सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा भारत अपनी मौजूदा फॉर्म को बनाए रखने और मेहमान टीम पर दबाव बनाने की कोशिश करेगा, जबकि वेस्टइंडीज वापसी करने और सीरीज में बने रहने की उम्मीद करेगा. इसलिए दोनों टीमों को एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मैच का सामना करना पड़ सकता है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है. लाइव स्कोर

India vs West Indies LIVE Score: IND vs WI 4th T20I Updates From Hyderabad

India vs West Indies, 4th T20I LIVE: प्रिंस यादव ने हेटमायर को किया आउट

शिमरॉन हेटमायर ने सिर्फ 12 गेंदों में 33 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन प्रिंस यादव ने कैच एंड बोल्ड कर भारत को मैच में अहम वापसी दिलाई है.
 

वेस्टइंडीज के 100 रन पूरे, हेटमायर-होप ने भारतीय गेंदबाजों की बढ़ाई परेशानी

शिमरॉन हेटमायर की विस्फोटक बल्लेबाजी और शाई होप के दमदार साथ की बदौलत वेस्टइंडीज ने 8 ओवर में 109/1 का स्कोर बना लिया है.  हर नई गेंद के साथ भारत पर दबाव बढ़ता जा रहा है.

India vs West Indies, 4th T20I LIVE: पावरप्ले समाप्त: वेस्टइंडीज का स्कोर 79/1

ज्वेल एंड्रयू का विकेट गिरने के बावजूद शिमरॉन हेटमायर और शाई होप ने अटैकिंग बल्लेबाजी जारी रखी है. इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में 79/1 का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया है.

ज्वेल एंड्रयू 21 रन बनाकर LBW आउट

ज्वेल एंड्रयू ने 16 गेंदों में 21 रन की तेज पारी खेली, लेकिन अक्षर पटेल ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर अहम सफलता दिला दी है.
 

India vs West Indies, 4th T20I LIVE: वेस्टइंडीज की फिफ्टी पूरी

ज्वेल एंड्रयू और शाई होप की तेजतर्रार बल्लेबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 4 ओवर में बिना विकेट खोए 52 रन ठोक दिए और भारत पर शुरुआती दबाव बना दिया।
 

2 ओवर में वेस्टइंडीज ने बिना विकेट खोए बनाए 20 रन

दूसरे ही ओवर में अर्शदीप सिंह के खिलाफ ज्वेल एंड्रयू ने दो चौके और एक छक्का लगाया, जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 20 रन बना लिए.

India vs West Indies, 4th T20I LIVE: शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर

शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर हैं. शाई होप स्ट्राइक पर हैं. मयंक यादव भारत की ओर से पहला ओवर लेकर आए हैं. पिछले मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज ने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से प्रभावित किया था.

India vs West Indies, 4th T20I LIVE: वेस्टइंडीज ने किए दो बदलाव

कप्तान शाई होप ने टॉस के बाद बताया कि, हम भी फील्डिंग ही चुनते. यह मैच जीतना बहुत जरूरी है, इसलिए हमें वापसी करनी होगी. हमें एक अच्छी शुरुआत की जरूरत है और यह साफ होना चाहिए कि हम कैसे खेलना चाहते हैं. देखते हैं क्या होता है, सब अच्छा लग रहा है. खुले दिमाग से खेलना होगा. हमारी टीम में दो बदलाव हैं - पूरन और सैमसन को बाहर रखा गया है, जबकि रोमारियो और ज्वेल एंड्रयू  को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है.

India vs West Indies, 4th T20I LIVE: वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.

India vs West Indies, 4th T20I LIVE: कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई प्लानिंग

टॉस के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि, हम पहले गेंदबाजी करेंगे. इसकी एक बड़ी वजह है - पिच को फिर से तैयार किया जाना. हम पहले भी ऐसी पिचों पर खेल चुके हैं. पिच बहुत सख़्त है, इसलिए गेंद में उछाल भी देखने को मिलेगा. हम जानते हैं कि वेस्टइंडीज की टीम कितनी खतरनाक हो सकती है, इसलिए हम लापरवाही नहीं बरत सकते. पिछले मैच में हमने जिस तरह का जज्बा दिखाया, वह बहुत अच्छा था. प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

India vs West Indies, 4th T20I LIVE: भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

India vs West Indies, 4th T20I LIVE: इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला

वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20I में इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा.

India vs West Indies, 4th T20I LIVE: बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए चुनौती

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच चौथे टी20 में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए चुनौती पेश कर सकती है. 80 प्रतिशत रेड सॉइल और 20 प्रतिशत ब्लैक सॉइल से तैयार इस विकेट पर अच्छा बाउंस मिलने की उम्मीद है. हालांकि, पिच पर मौजूद दरारें गेंदबाजों को भी मदद पहुंचा सकती हैं. इसके बावजूद यह मैदान हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को खुलकर शॉट खेलने का मौका देंगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com