पहलगाम हमले के बाद सिंधु जल समझौता स्थगित कर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 'वॉटर स्ट्राइक' करने का ऐलान किया. भारत ने बगलिहार बांध से जल प्रवाह रोक दिया है, जिसके बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि भारत का पानी अब भारत के ही काम आएगा. पहले भारत के हक का पानी बाहर जा रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. इसके साथ ही पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि सिंधु जल संधि पर रोक लगाने का फैसला वापस नहीं लिया जाएगा.
एबीपी नेटवर्क के एक कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा, "इन दिनों मीडिया में पानी को लेकर बहुत चर्चा हो रही है... पहले भारत के अधिकार वाला पानी भी देश से बाहर बह जाता था. अब भारत का पानी भारत के फायदे के लिए बहेगा, भारत के लाभ के लिए इसे संरक्षित किया जाएगा और भारत की प्रगति के लिए इसका उपयोग किया जाएगा."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भारत ने उठाए हैं कई कूटनीतिक कदम
सिंधु जल समझौते को स्थगित करना जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए कई कूटनीतिक कदमों में से एक है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे. इनमें से 25 पर्यटक और एक स्थानीय व्यक्ति शामिल था.
सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की निर्भरता को देखते हुए इसे सबसे प्रभावशाली कदम माना जा रहा है. भारत 1960 की संधि के कारण अब तक बहुत कम पानी ले रहा था, जिसके बाद ही पानी ले रहा था. पाकिस्तान के साथ कई गतिरोधों और युद्धों के बावजूद इस संधि को स्थगित नहीं किया गया था.
संयुक्त राष्ट्र में भी पाकिस्तान को लताड़
इसके साथ ही अन्य उपायों में बार्डर बंद करना और भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना शामिल है.
इस हमले ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत के समर्थन में लाकर खड़ा कर दिया है. इस मामले की गूंज संयुक्त राष्ट्र में भी सुनाई दी है, जिसने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं