लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जी ने नए भारत की बात की. पीएम मोदी ने सभी सांसदों को चर्चा को सार्थक बनाने के लिए भी आभार जताया. पीएम मोदी ने कहा कि हम हर बाधा को पार कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि कई दशकों के बाद देश ने एक मजबूत जनादेश दिया है. एक सरकार को दोबारा फिर से लाए हैं. पहले से अधिक शक्ति लेकर लाए हैं. आज के सामान्य वातावरण में भारत जैसे वायब्रेंट डेमोक्रेसी में हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है कि हमारा मतदाता कितना जागरूक है. वह अपने से ज्यादा अपने देश को कितना प्यार करता है. इस चुनाव में साफ-साफ नजर आया है. इसलिए देश के मतदाता अनेक-अनेक अभिनंदन के आभारी हैं, अभिनंदन के पात्र हैं. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जिसका कोई नहीं होता उसका सरकार होता है.
पीएम मोदी ने कहा कि 2019 का जनादेश पूरी तरह कसौटी पर कसने के बाद, हर तराजू पर तोले जाने के बाद, पल-पल को जनता ने जांचा है और तब जाकर दोबारा मौका दिया है. उन्होंने कहा कि हर किसी के लिए इस विजय को सरकार के पांच साल के कठोर परिश्रम, पूर्ण समर्पण और सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय जैसी नीतियों को लागू करने का सफल प्रयास को लोगों ने फिर से एक बार देश की सेवा करने के लिए दोबारा बिठाया है. जीवन में इससे बड़ा कोई संतोष नहीं होता है, जब जनता आपके काम को अनुमोदित करती है. ये सब चुनाव की जीत और हार का खेल नहीं है, ये जीवन की उस आस्था का खेल है, जहां कमिटमेंट क्या होता है, डेडिकेशन क्या होता है. पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब देश की जनता ने अवसर दिया. पहली बार मुझे वक्तत्वय देने का मौका मिला था और सहज भाव से मैंने कहा था कि मेरी सरकार गरीबों को समर्पित है.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
पीएम मोदी ने कहा कि चर्चा की शुरुआत में पहली बार सदन में आए डॉ. प्रताप सारंगी जी और आदिवासी समाज से आईं हमारी बहन हिना गावित जी ने जिस प्रकार से विषय को प्रस्तुत किया और जिस बारीकी से बातों को रखा, तो मैं समझता हूं कि मैं कुछ भी न बोलूं तो भी चलेगा. उन्होंने कहा कि ये कोई जीत या हार का प्रश्न नहीं है. ये जीवन की उस आस्था का विषय है, जहां कमिटमेंट क्या होता, डेडिकेशन क्या है, जनता के लिए जीना-जूझना-खपना क्या होता है. और जब पांच साल की अविरत तपस्या का संतोष मिलता है तो वो एक अध्यात्म की अनुभूति करता है.
पीएम मोदी ने कहा कि मैं संतोष के साथ कह सकता हूं कि 70 साल से चली आ रही बीमारियों को दूर करने के लिए हमने सही दिशा पकड़ी और काफी कठिनाइयों के बाद भी उसी दिशा में चलते रहे. हम उस मकसद पर चलते रहे और ये देश दूध का दूध पानी का पानी कर सकता है ये सबने देखा. पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां कहा गया कि हमारी ऊंचाई को कोई कम नहीं कर सकता, ऐसी गलती हम नहीं करते. हम दूसरे की लकीर छोटी करने में विश्वास नहीं करते, हम अपनी लकीर लंबी करने के लिए जिंदगी खपा देते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं