पीएम नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के स्वतंत्रता सेनानियों बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर याद किया.मोदी ने ट्वीट किया, "बाल गंगाधर तिलक और चंद्र शेखर आजाद को उनकी जयंती पर भारत के स्वंतत्रता संग्राम में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए याद कर रहा हूं." तिलक का जन्म 23 जुलाई, 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में जबकि, आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को भावरा गांव में हुआ था, जो वर्तमान समय में मध्यप्रदेश का अलीराजपुर जिला है.
पिछले साल आजाद के गांव गए थे मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले में स्थित चंद्रशेखर आजाद के जन्मस्थान पर पहुंचे थे. यहां उन्होंने क्रांतिकारी नेता आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की. आजाद के जन्मस्थान पर आने वाले मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं. आजाद के जन्म स्थान को 'आजाद कुटिया' कहा जाता है. यहां प्रधानमंत्री ने आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए. क्रांतिकारी नेता की स्मृति में भाजपा सरकार ने भाबरा का नाम बदलकर चंद्रशेखर आजाद नगर कर दिया है.
वीडियो: स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को पीएम मोदी ने किया सम्मानित
ये भी पढ़ें: आइए याद करें महापुरुषों के वे अनमोल वचन, जो हमें शायद अब याद न होंRemembering Bal Gangadhar Tilak, Chandra Shekhar Azad and their rich contribution to India’s freedom struggle, on their birth anniversary.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2017
पिछले साल आजाद के गांव गए थे मोदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले में स्थित चंद्रशेखर आजाद के जन्मस्थान पर पहुंचे थे. यहां उन्होंने क्रांतिकारी नेता आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की. आजाद के जन्मस्थान पर आने वाले मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं. आजाद के जन्म स्थान को 'आजाद कुटिया' कहा जाता है. यहां प्रधानमंत्री ने आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए. क्रांतिकारी नेता की स्मृति में भाजपा सरकार ने भाबरा का नाम बदलकर चंद्रशेखर आजाद नगर कर दिया है.
वीडियो: स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को पीएम मोदी ने किया सम्मानित
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
PM Narendra Modi, Bal Gangadhar Tilak, Chandra Shekhar Azad Birth Anniversary, Chandra Shekhar Azad