विज्ञापन

नोएडा में बैंकेट हॉल का लिफ्ट अचानक अटका, 20 मिनट तक फंसे रहे लोग

पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

नोएडा में बैंकेट हॉल का लिफ्ट अचानक अटका, 20 मिनट तक फंसे रहे लोग
  • नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल की घटना
  • लिफ्ट में करीब आधा दर्जन लोग लगभग 20 मिनट तक फंसे रहे
  • पुल‍िस ने कहा- सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्थिति सामान्य है.

नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को कार्यक्रम के दौरान एक लिफ्ट अचानक झटके के साथ बीच में अटक गई. लिफ्ट में करीब आधा दर्जन लोग लगभग 20 मिनट तक फंसे रहे. सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-49 पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

थाना प्रभारी सेक्टर-49 ने बताया कि सेक्टर-51 स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अचानक लिफ्ट अटक गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है.

कार्यक्रम में मौजूद थे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई वरिष्ठ नेता

थाना प्रभारी के अनुसार, कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, लेकिन घटना के समय वे दूसरी लिफ्ट में थे और जिस लिफ्ट में खराबी आई, उसमें मौजूद नहीं थे. सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और स्थिति सामान्य है.

यह भी पढ़ें- PM पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक्शन, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल युवती के खिलाफ FIR

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Anti Paper Leak Bill
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com