- जयपुर के वंदेमातरम रोड पर तेज बारिश के दौरान तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी
- टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी हवा में उड़कर सड़क पर गिर गई और स्कूटी सवार की मौके पर मौत हो गई
- हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है जिसमें स्कूटी सवार उछलकर सड़क पर गिरता नजर आ रहा है
बारिश के मौसम में वाहन तेज चलाना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका ताजा उदाहरण जयपुर के एक्सीडेंट के वीडियो में देख लीजिए. जयपुर के वंदेमातरम रोड पर भयानक एक्सीडेंट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेज बारिश के बीच स्पीड में आ रही एक कार कैसे बाइक में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी हवा में उड़ते हुए बीच सड़क पर जा गिरी. स्कूटी सवार उछलकर सड़क पर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
कार ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर
हादसा का वीडियो बहुत ही भयावह है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के टायर तक फट गए. वहीं स्कूटी के भी परखच्चे उड़ गए. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि तेज बारिश की वजह से तेज रफ्तार कार सवार आगे ठीक से देख नहीं पाया और कार अनियंत्रित होकर साइड में जा रही स्कूटी में जा घुसी.

स्कूटी सवार उछलकर सड़क पर जा गिरा
इस जबरदस्त हादसे में स्कूटी सवार उछलकर सड़क पर जा गिरा और उसकी मौत हो गई. बारिश के दौरान वाहनों की स्पीड कम रखने की सलाह दी जाती है, ताकि धुंध के बीच आगे ठीक से देखा जा सके. लेकिन वीडियो में दिखाई दे रही कार की स्पीड बहुत तेज थी. कार की रफ्तार ने स्कूटी सवार की जान ले ली.

कार के टायर फटे, स्कूटी के उड़े परखच्चे
मामला जयपुर के पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र का है. इस हादसे में स्कूटी सवार विकल्प उर्फ राजा मीणा की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना का रोंगटे खड़ा कर देने वाला CCTV फुटेज सामने आया है. वन्देमातरम् रोड पर इससे पहले भी कई हादसे सामने आ चुके हैं. ताजा हादसे के बाद रोड की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.
ये भी पढ़ें-UP: अमेठी में भैंस को बचाने के लिए गहरे तालाब में कूदे मां-बेटे, डूबने से हुई मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं