प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ईस्टर के मौके पर रविवार को दिल्ली में ‘सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च' पहुंचे. इस संबंध में प्रधानमंत्री ने स्वयं कई फोटो ट्वीट किया है. प्रधानमंत्री चर्च में प्रार्थना में भी शामिल हुए. इससे पहले दिन में मोदी ने ट्वीट किया था कि ईस्टर की शुभकामनाएं। यह विशेष अवसर हमारे समाज में सद्भाव की भावना को गहरा करेगा. यह लोगों को समाज की सेवा करने और दलितों को सशक्त बनाने में मदद करने के लिए प्रेरित करेगा. हम इस दिन ईसा मसीह के पवित्र विचारों को याद करते हैं.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि आज ईस्टर के बेहद खास मौके पर मुझे दिल्ली के सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल जाने का मौका मिला. मैं ईसाई समुदाय के आध्यात्मिक नेताओं से भी मिला.

सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैथोलिक चर्च दिल्ली के फादर, फ्रांसिस स्वामीनाथन ने प्रधानमंत्री के चर्च में आने से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं, पहली बार कोई प्रधानमंत्री यहां चर्च में आ रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर पौधे में जल देते हुए भी नजर आए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चर्च में उपस्थित लोगों और पादरियों के साथ ग्रुप फोटो भी क्लिक करवाया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब चर्च पहुंचे उस समय कई आम लोग भी चर्च में थे.

ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं