PM Modi-President Dissanayake Summit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच शनिवार को होने वाली वार्ता के बाद भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटलीकरण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने समेत लगभग 10 समझौतों पर सहमति बनने की उम्मीद है.मोदी बैंकॉक की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद शुक्रवार शाम को श्रीलंका की राजधानी पहुंचेंगे. बैंकॉक में उन्होंने बिम्सटेक (बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग पहल) के शिखर सम्मेलन में भाग लिया.
मोदी पहले विदेशी नेता हैं, जिनकी श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में दिसानायके मेजबानी करेंगे. मोदी ने पिछली बार 2019 में श्रीलंका का दौरा किया था. यात्रा से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि रक्षा सहयोग समझौते समेत सात समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है. इसके अलावा तीन और समझौतों पर भी बात हो सकती है.
रक्षा सहयोग पर हो सकती है बात
यदि रक्षा सहयोग से संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर हो जाते हैं, तो यह भारत-श्रीलंका रक्षा संबंधों में एक बड़ी प्रगति का संकेत होगा. इस समझौते के बाद लगभग 35 वर्ष पहले भारत द्वारा श्रीलंका से भारतीय शांति सेना (आईपीकेएफ) को वापस बुलाए जाने से संबंधित कड़वी यादें पीछे छूट जाएंगी.प्रधानमंत्री की श्रीलंका यात्रा ऐसे समय हो रही है जब श्रीलंका के आर्थिक संकट से उबरने के संकेत मिल रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तीन साल पहले देश भारी आर्थिक संकट से जूझ रहा था और भारत ने 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता दी थी. मोदी और दिसानायके के बीच वार्ता के बाद, ऋण पुनर्गठन और श्रीलंका को भारत की ओर से दी जाने वाली सहायता को सुविधाजनक बनाने से संबंधित दो दस्तावेज सार्वजनिक किए जाने की संभावना है.
कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त ने क्या कहा
कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने ‘पीटीआई-भाषा' को दिए साक्षात्कार में कहा कि दुनिया के किसी भी देश को भारत की ओर से दी जाने वाली सहायता की तुलना में श्रीलंका को दी गई सहायता 'अभूतपूर्व' थी. झा ने कहा, 'यह बहुत बड़ी सहायता थी और हम विभिन्न क्षेत्रों में सहायता करने के लिए श्रीलंका के साथ काम कर रहे हैं. यहां इसकी बहुत सराहना की जाती है.'उन्होंने कहा, 'भारत आईएमएफ को वित्तीय आश्वासन देने वाला पहला देश था. इसके बाद आईएमएफ ने श्रीलंका को विस्तारित निधि सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया.'उच्चायुक्त ने कहा, 'भारत ऋणों के पुनर्गठन के लिए अपनी ओर से आश्वासन देने वाला भी पहला देश है.” झा ने पिछले साल दिसंबर में श्रीलंका के राष्ट्रपति की भारत यात्रा को याद करते हुए कहा कि मोदी की श्रीलंका यात्रा के दौरान सहयोग के एजेंडे को आगे बढ़ाया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं