प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इस दिवाली (Diwali 2022) पर भी किसी सरहदी पोस्ट पर जवानों के बीच बिताएंगे. पीएम मोदी इस दौरान केदारनाथ, बद्रीनाथ (Kedarnath and Badrinath) में पूजा करने के साथ अयोध्या (Ayodhya) में राम लला (Lord Ram) के दर्शन करेंगे. इन दोनों जगहों का उनका दौरा 21 अक्टूबर से शुरू होगा.
यह पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी प्रमुख त्योहार पर फौजियों के बीच रहेंगे. वह ऐसा पिछले आठ साल से करते आ रहे हैं. जब से पीएम चुने गए गए हैं, तब से वह सैनिकों के बीच ही दिवाली मनाते आ रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
त्योहार पर पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम
पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अक्टूबर को देव भूमि उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे. वहां केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे. इसके साथ ही पीएम केदारनाथ में विकास कार्यो की समीक्षा भी करेंगे. प्रधानमंत्री आदि शंकराचार्य समाधि स्थल भी जाएंगे. फिर बद्रीनाथ में विकास संबंधी प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे. रात में उनका बद्रीनाथ में ही रुकने का प्लान है.
दीपोत्सव में होंगे शामिल
23 अक्टूबर यानी छोटी दिवाली पर पीएम मोदी अयोध्या जाएंगे. वह वहां राम लला के दर्शन करेंगे और फिर दीपोत्सव में भी शामिल होंगे. 24 अक्टूबर को दिवाली के दिन पीएम सैनिकों के बीच रहेंगे.
अयोध्या में छोटी दिवाली पर पीएम मोदी का कार्यक्रम शाम 4.55 बजे शुरू होगा और 07.25 बजे खत्म होगा. इस बीच पीएम रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र साइट का दौरा करेंगे. सरयूजी की घाट पर आरती करेंगे. राम की पैड़ी पर पर दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार मंदिर निर्माण पर करीब 1800 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है. मंदिर साल 2024 के अंत तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगा. इस साल के आखिर में गुजरात और हिमाचल में विधानसभा चुनाव होने हैं. वहीं, साल 2024 में लोकसभा के चुनाव होंगे. ऐसे में बीजेपी सरकार मंदिर निर्माण का काम समय पर पूरा कराना चाहती है.
राम मंदिर का पूरा परिसर 70 एकड़ में फैला हुआ है. जिसमें से मंदिर परिसर की 50 एकड़ भूमि पर फैली हरियाली के बीच कई ऐसे पेड़ भी दिखाई देंगे, जिनका उल्लेख वाल्मीकि रामायण में मिलता है. मंदिर बनने के बाद भगवान राम के दर्शन करने के लिए भक्तों को 21 फीट ऊंची सीढ़ी चढ़नी होगी, जिसके बाद उन्हें गर्भगृह के दर्शन होंगे. राम मंदिर की नींव तैयार हो चुकी है. मंदिर की 50 नींवों के ऊपर 21 फीट के चबूतरे का पहला लेयर तैयार है. अभी सात लेयर और लगेंगी. हर दिन यहां 80 से 100 पत्थरों को लगाया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं