2013 में केदारनाथ... 2025 में धराली, सैलाब में तबाह दो जगहों की रूह कंपाने वाली कहानी
उत्तरकाशी का धराली गांव पर्यटकों में खासा लोकप्रिय है, लेकिन अब यहां रूह कंपाने वाली त्रासदी की दर्दनाक चीखें गूंज रही हैं. सैलाब ने जिस तरह धराली में तबाही मचाई, वैसा ही सैलाब 2013 में केदारनाथ के ऊपर से भी आया था. धराली और केदारनाथ में आपदा से पहले और बाद के हालात पर एक नजर-
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के बड़े-बड़े पेड़, घास के मैदान और नीचे कलकल बहती भागीरथी नदी... ऐसे दिलकश नजारे किसी को भी मोहित कर सकते हैं. पर्यटकों से गुलजार रिजॉर्ट, होटल, होमस्टे और मकान और दुकान खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं. ऐसा ही नजारा अब तक उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बसे धराली गांव का हुआ करता था. लेकिन अब यहां रूह कंपाने वाली त्रासदी की दर्दनाक चीखें गूंज रही हैं. बादल फटने के बाद बहकर आए मलबे के नीचे से झांकती इमारतें आपदा की विभीषिका की कहानी कह रही हैं. इस हादसे ने 12 साल पहले केदारनाथ में हुई भीषण त्रासदी की खौफनाक यादें ताजा कर दी हैं. 2013 में केदारनाथ के ऊपर से भी ऐसा ही सैलाब आया था और पलक झपकते ही सबकुछ तबाह हो गया था. आज फिर से गंगा का मायका दर्द में है. आइए धराली और केदारनाथ आपदा से पहले और बाद के हालात पर नजर डालते हैं.

2013 से पहले केदारनाथ-रामबाड़ा
केदारनाथ उत्तराखंड के सबसे प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक. हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए दुर्गम रास्तों से होकर पहुंचते हैं. 2013 से पहले केदारनाथ का रास्ता रामबाड़ा से होकर जाता था. इस रास्ते पर खूब रौनक रहती थी. यहां छोटे-बड़े कई होटल, धर्मशालाएं और दुकानें थीं. मंदाकिनी नदी के किनारे बसा यह इलाका तीर्थयात्रियों का एक मुख्य पड़ाव हुआ करता था. यहां वे रात में ठहरते और अगले दिन केदारनाथ के दर्शन के लिए निकलते थे.
केदारनाथ में ऐसे हुई थी तबाही
- साल था 2013, जून का महीना. चार धाम यात्रा चल रही थी.
- केदारनाथ मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में लोग ठहरे हुए थे.
- 16 जून को केदारनाथ और आसपास के इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गई.
- ये बारिश इतनी तेज थी कि जैसे किसी भीषण आपदा की आहट हो.
- केदारनाथ मंदिर के ऊपर चौराबाड़ी ग्लेशियर के पास झील में बेहिसाब पानी भर गया.
- 16 जून की रात बादल फटा और झील के तटबंध पानी को रोक नहीं पाए.
- पानी अपने साथ बड़ी-बड़ी चट्टानों और मलबे को लेकर नीचे की तरफ बह निकला.
- रास्ते में जो भी आया, पूरी तरह तबाह हो गया. रामबाड़ा का नामोनिशान मिट गया.

जलप्रलय में भीषण तबाही, मंदिर बचा
केदारनाथ मंदिर के ठीक पीछे से आई यह जलप्रलय इतनी भयानक थी कि इसके रास्ते में जो आया, तबाह हो गया. रामबाड़ा कस्बा पूरी तरह बह गया. वहां ठहरे सैकड़ों तीर्थयात्री और स्थानीय लोग अचानक आए इस सैलाब में बह गए. केदार मंदिर के चारों तरफ बने घर-दुकान-मकान सब तिनके की तरह बह गए. मंदिर के पीछे एक विशालकाय चट्टान आ गई, जिसने पानी के बहाव को काट दिया और मुख्य मंदिर सुरक्षित खड़ा रहा. रामबाड़ा कस्बे का नामोनिशान तक मिट गया. केदारनाथ मंदिर के आसपास मलबा ही मलबा था.
रामबाड़ा का नामोनिशान खत्म
इस भीषण आपदा के बाद केदारनाथ के हालत काफी कुछ बदल गए हैं. जो रास्ता रामबाड़ा से होकर जाता था, वह पूरी तरह से गायब हो गया. रामबाड़ा कस्बे का एक तरह से नामोनिशान मिट गया. केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार ने मिलकर पुनर्निर्माण शुरू किया. रामबाड़ा की जगह सोनप्रयाग से केदारनाथ तक एक नया पैदल मार्ग बनाया गया. यह पहले वाले रास्ते से थोड़ा लंबा है, लेकिन अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है. केदारनाथ पुनर्निर्माण योजना के तहत मंदिर के चारों ओर रास्ते बनाए गए हैं. नए भवन तैयार किए गए हैं. पूरा इलाका अब गुलजार हो गया है. लेकिन अपनों को खो चुके लोगों की सिसकियां अब भी भीषण त्रासदी की गवाही देती हैं.

धराली गंगोत्री के पास खूबसूरत इलाका
जिस तरह केदारनाथ में आपदा के दौरान पहाड़ों के ऊपर से सैलाब बहकर आया था, कुछ वैसा ही नजारा उत्तरकाशी के धराली गांव में भी दिखा है. सामने आए वीडियो इस त्रासदी की विभीषिका की गवाही दे रहे हैं. धराली गांव उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत और मनमोहक स्थलों में से एक है. यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है. यह गंगोत्री धाम और हर्षिल के बीच का पड़ाव स्थल है.
बड़ी संख्या में बने हैं होटल-रिजॉर्ट
समुद्र तल से करीब 9 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित धराली गांव पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है. यहां के हरे-भरे जंगल, बर्फ से ढकी चोटियां और भागीरथी नदी का दृश्य पर्यटकों को खूब लुभाता है. धराली में सेब के विशाल बागान भी हैं. धराली में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को आमद को देखते हुए बड़ी संख्या में होटल, रिजॉर्ट, गेस्टहाउस आदि बने हैं.
अरे, भागो भागो भागो... चीख पड़ीं लड़कियां, उत्तरकाशी में सैलाब का खौफनाक वीडियो#Uttarakashi | #ViralVideo pic.twitter.com/rc0JiPj0xO
— NDTV India (@ndtvindia) August 5, 2025
गंगोत्री यात्रा का अहम पड़ाव स्थल
उत्तरकाशी जिले का धराली गांव गंगोत्री धाम के रास्ते का एक अहम पड़ाव है. यह गांव हर्षिल से लगभग तीन-चार किलोमीटर दूर पड़ता है. यहां से गंगोत्री धाम करीब 20 किलोमीटर है. गंगोत्री जाने वाले यात्री हर्षिल में पड़ाव करते हैं. जो लोग हर्षिल में नहीं रुक पाते, वो धराली में रुकते हैं. धराली कस्बे के बाद गंगोत्री तक पहाड़ी रास्ता है. बीच में कोई कस्बा नहीं है. इसकी वजह से धराली में बहुत से गेस्टहाउस, होमस्टे, रेस्टोरेंट और ढाबे आदि बने हुए हैं.
'दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर भूस्खलन हुआ' - उत्तरकाशी त्रासदी पर प्रत्यदर्शी ने क्या कुछ कहा सुनिए#Uttarakhand | #CloudBurst | @malhotra_malika pic.twitter.com/a4N4XQgREN
— NDTV India (@ndtvindia) August 5, 2025
बादल फटने से बड़े पैमाने पर तबाही
इस वक्त चार धाम यात्रा चल रही है. इसकी वजह से धराली में बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद हैं. लेकिन मंगलवार को आई आपदा ने यहां भीषण तबाही मचाई है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि 20 से 25 होटल और होमस्टे बह गए हैं. कई इमारतें जमींदोज हो गईं. बड़े पैमाने पर नुकसान की खबरें हैं. 50 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. कल तक जहां इमारतें थी, जहां लोग रह रहे थे, अब न वहां मकान है न दुकान है, बस कुछ बचा है तो मलबे के निशान हैं.
ताश के पत्तों की तरह बह गईं इमारतें
हादसे के वीडियो भी खौफनाक हैं. साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से गांव के ऊपर से पानी और मलबा आता है और ताश के पत्तों की तरह इमारतों को धराशायी कर देता है. उस वक्त पानी का बहाव कितना तेज होगा, अंदाजा लगाया जा सकता है. पहाड़ों में नदियों का प्रवाह वैसे भी काफी तेज होता है. पहाड़ों से जब पानी आता है तो वेग कई गुना अधिक हो जाता है. बादल फटने के जब एकसाथ भारी मात्रा में पानी और मलबा आता है तो चंद सेकंड में ही कहर बरपा जाता है. ऐसा ही कुछ धराली में भी हुई है.
-
Opinion: मामूली कार्यकर्ता से CM की कुर्सी तक...20 साल के उतार-चढ़ाव के बाद क्यों सियासी 'मायके' लौटे रेवंत रेड्डी
रेवंत विरोधियों और पत्रकारों पर उनके तीखे हमले हमेशा चर्चा में रहते हैं. लेकिन आने वाले दिन उनके लिए मुश्किल भरे होंगे.
-
Opinion: सिंधु जल संधि को लेकर मुनीर-शहबाज बेचैन, पाकिस्तान को मान लेना चाहिए कि दाल अब गलने वाली नहीं
पाकिस्तान के गुस्से और बौखलाहट से भारत पर कोई असर नहीं पड़ा है और न ही संधि पर अपने स्टैंड पर दोबारा सोचा है. अगर इस्लामाबाद पानी पाने के लिए धमकी देने की कोशिश कर रहा है, तो वह पहले ही फेल हो चुका है.
-
AI का सटीक लेखन क्यों उतना सटीक नहीं? सबमें एक जैसा असर, सब एक से आते नजर
दरअसल AI लेखन खराब नहीं है, बल्कि यह जरूरत से ज्यादा परफेक्ट है. AI लेखन सपाट है, कोई फंबल नहीं, इसमें कोई अहसास नहीं. जब कोई शख्स खुद से सोच विचार कर लिखता है तो अपनी तमाम कमियों खूबियों के साथ ये मानवीय बन जाता है.
-
ग्राउंड रिपोर्ट: बाइक टैक्सी के हेलमेट का रियलिटी चेक, ऐप पर सेफ्टी के दावे, सिर पर 'प्लास्टिक का कटोरा'
Ola Uber Bike Taxi Safety Check: सड़कों पर दौड़ने वाली ओला उबर बाइक टैक्सियों में यात्रियों को सुरक्षा कवच के नाम पर बेहद घटिया और जानलेवा प्लास्टिक-थर्माकॉल का हेलमेट थमाया जा रहा है.
-
कैसे आग के गोले पर बैठे हुए हैं दिल्ली के कुछ पॉपुलर मार्केट, कैसे की जाती है नियमों की अनदेखी
दिल्ली में आग लगने की घटनाएं अब आम होती जा रही है. इनमें अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है. साल 2019 से तीन जून 2026 तक इन घटनाओं में 543 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली के कुछ बजारों और वहां आग से निपटने की तैयारी के बारे में बता रही हैं शताब्दी चौधरी.
-
Opinion| ईरान के सामने ट्रंप का सरेंडर? 50 बरस में अमेरिका के लिए क्यों है ये सबसे बड़ी बेइज्जती
हाल के US इतिहास में ऐसा कोई उदाहरण नहीं है कि किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान डील जैसी अपमानजनक शर्तें मानी हों.
-
NCR में घर का सपना? दिल्ली-नोएडा से अलग मेरठ, रेवाड़ी, रोहतक, पलवल... सस्ते में शानदार मकान, सफर भी आसान
Delhi-NCR Plan and Your Dream Home: कहां आप दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम के चक्कर में पड़े हैं. कई सालों से अपना घर लेने का सपना देख रहे हैं... फ्लैट्स, मकान, सब बजट से बाहर जा रहे हैं तो थोड़ा आसपास के शहर घूम आइए. नहीं समझे? ये स्टोरी पढ़िए, सबकुछ समझ आ जाएगा.
-
गाय 'वोट' देती है! मनुष्य सामाजिक प्राणी है, गाय राजनीतिक प्राणी कैसे बन गई?
भारत में सदियों से गाय का सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व रहा है. 19वीं सदी में गोरक्षा आंदोलनों से लेकर आज गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तक, यह मुद्दा लगातार भारतीय राजनीति और समाज के केंद्र में बना हुआ है.
-
मुनीर की मेहरबानी से फंस गया पाकिस्तान, न उगलते बन रहा न निगलते बन रहा अब्राहम समझौता
Pakistan on Abraham Accords: ये पाकिस्तानी फील्ड मार्शल असीम मुनीर की ही देन है कि पाकिस्तान खुद के घरेलू मोर्चे पर स्थिति सुधारने की इस वैश्चिक चक्रव्यूह में फंस गया है. अब्राहम अकॉर्ड्स पर पाकिस्तान का स्टैंड हमेशा एक जैसा रहा है.
-
Ghaziabad 2.0: राजनगर, सिद्धार्थ विहार, वेब सिटी, वैशाली... गाजियाबाद में कहां कौन-से प्रोजेक्ट्स, किधर बढ़ेगी प्रॉपर्टी डिमांड?
Ghaziabad Real Estate Expansion: गाजियाबाद अब केवल दिल्ली का विकल्प नहीं रहा. यहां लगातार पास हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स अलग-अलग इलाकों की वैल्यू बढ़ा रहे हैं. रियल एस्टेट के नजरिये से किधर कौन से प्रोजेक्ट्स डेवलप हो रहे हैं और कहां बढ़ेंगी कीमतें?