प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने समुद्र तट से प्लास्टिक कचरा साफ करने के प्रयासों के लिए ओडिशा के पुरी जिले के 22 वर्षीय युवक की रविवार को प्रशंसा की. प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात' रेडियो कार्यक्रम में राहुल महाराणा (Rahul Maharana) के नाम का जिक्र किया, जो स्नातक करने के बाद सुरक्षा कर्मी के तौर पर काम करता है और छुट्टी वाले दिन रविवार को शहर से प्लास्टिक का कचरा साफ करता है.
पीएम मोदी ने कहा, ‘‘एक और स्वच्छग्रही ओडिशा में पुरी के राहुल महाराणा हैं. राहुल प्रत्येक रविवार को सुबह-सुबह पुरी में तीर्थ स्थलों पर जाते हैं और वहां प्लास्टिक कचरा साफ करते हैं. उन्होंने अभी तक सैकड़ों किलोग्राम प्लास्टिक कचरा और गंदगी साफ की है.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने ऐसे ही स्वयंसेवी कार्यों के लिए नासिक के चंद्रकिशोर का भी जिक्र किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘चाहे पुरी का राहुल हो या नासिक का चंद्रकिशोर, उन्होंने हमें काफी कुछ सिखाया है. नागरिकों के तौर पर हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए, चाहे सफाई हो, पोषण या टीकाकारण...ये सभी प्रयास स्वस्थ रहने में भी हमारी मदद करते हैं.''
प्रधानमंत्री द्वारा अपना नाम लिए जाने से उत्साहित महाराणा ने कहा कि उन्होंने खुद से प्लास्टिक कचरा साफ करने का जिम्मा उठाया और किसी संगठन या व्यक्ति की मदद के बिना अपनी जेब से पैसा खर्च किया.
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे सुरक्षा कर्मी के तौर पर जो भी थोड़ा पैसा मिलता है, उसे मैं इस सामाजिक कार्य के लिए खर्च कर देता हूं. मेरे माता-पिता ने हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया है और कभी मेरे काम का विरोध नहीं किया.''
महाराणा ने इस पर हैरानी जताई कि उनके इस काम को कैसे पहचाना गया. उन्होंने आठ जनवरी को प्लास्टिक कचरा साफ करने का बीड़ा उठाया था और वह राज्य के कई स्थानों से तकरीबन 1,000 किलोग्राम कचरा उठा चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं