आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है. इस मौके पर हर कोई महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान को याद कर रहा है. साथ ही पूरा देश महात्मा गांधी को नमन कर रहा है. पीएम मोदी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. वहीं पीएम मोदी राष्ट्रपिता को याद करते हुए एक्स पर लिखा कि सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन. सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा.
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/MR16VWiugs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2024
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2024
2 अक्टूबर 2024 को भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है. ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी का संग्राम छेड़ने वाले महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने में मुख्य भूमिका निभाई. उनको आंदोलन ने लोगों को आजादी के लिए लड़ने की प्रेरणा दी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश उनके आजादी के प्रति समर्पण के लिए याद रखता है. गांधी जी के जन्मदिवस के दिन यानी 2 अक्टूबर को ही लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती होती है.
देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2024
इस मौके पर पीएम मोदी ने भारत के पूर्व पीएम को भी याद किया. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं