विज्ञापन

'भारतीय सेना के शौर्य को सलाम...', ऑपरेशन सिंदूर की पहली एनिवर्सरी पर PM मोदी ने बदली डीपी, आतंकियों को दिया कड़ा संदेश

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने सशस्त्र बलों के साहस और सटीक कार्रवाई को सलाम किया. उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन आतंकवाद पर भारत की कड़ी नीति और सैन्य समन्वय का प्रतीक है. साथ ही, आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता और आतंक के खात्मे के संकल्प को दोहराया.

'भारतीय सेना के शौर्य को सलाम...', ऑपरेशन सिंदूर की पहली एनिवर्सरी पर PM मोदी ने बदली डीपी, आतंकियों को दिया कड़ा संदेश
  • PM मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और पराक्रम को सम्मानित किया.
  • ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त प्रतिक्रिया और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है
  • ऑपरेशन में तीनों सेनाओं की संयुक्त क्षमता, मेड-इन-इंडिया रक्षा सिस्टम और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता उजागर हुई.

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और पराक्रम को नमन करते हुए देश की आतंकवाद के खिलाफ अडिग नीति को दोहराया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में कहा कि यह ऑपरेशन भारत की सटीकता, साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है.

पीएम मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, 'एक वर्ष पहले हमारे सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अद्वितीय साहस, सटीकता और संकल्प का प्रदर्शन किया. उन्होंने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हुए हमले का करारा जवाब दिया. पूरा देश उनके शौर्य को सलाम करता है.'

उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन भारत की आतंकवाद के खिलाफ सख्त प्रतिक्रिया और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

‘आतंक और उसके नेटवर्क को खत्म करने का संकल्प'

पीएम मोदी ने अपने संदेश में यह भी स्पष्ट किया कि भारत का रुख आज भी वैसा ही सख्त है, 'एक साल बाद भी हम आतंकवाद को हराने और उसके पूरे नेटवर्क को समाप्त करने के अपने संकल्प पर मजबूती से कायम हैं.'

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर- 6-7 मई की वो रात: जब न्यूजरूम में सिर्फ खबर नहीं, भारत का शौर्य चमक रहा था

सेना की ताकत और आत्मनिर्भरता का उदाहरण

प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना के प्रोफेशनलिज्म, तैयारी और तालमेल का उदाहरण बताया. साथ ही, उन्होंने इस ऑपरेशन के जरिए उभरकर सामने आई तीनों सेनाओं की जॉइंट ऑपरेशनल क्षमता, मेड-इन-इंडिया रक्षा सिस्टम की मजबूती और भारत की बढ़ती आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता को भी रेखांकित किया.

दूसरे पोस्ट में सैनिकों को श्रद्धांजलि

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने इसे भारत की असाधारण विजय बताया और कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली विजय हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है. उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है.' इस पोस्ट में उन्होंने संस्कृत श्लोक भी साझा किया, “उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत। यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्।।"

डीपी बदलकर भी जताया सम्मान

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल फोटो भी बदल दी, जिसमें ऑपरेशन से जुड़ी तस्वीर लगाई गई. उनके साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी प्रोफाइल पिक्चर बदलकर सेना का सम्मान किया.

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर का एक साल: अचूक, अद्वितीय, आत्मनिर्भर भारतीय सैन्यबल बेमिसाल

क्या था ऑपरेशन सिंदूर?

ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) 6-7 मई 2025 की रात भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों के खिलाफ की गई एक सटीक और सुनियोजित हवाई कार्रवाई थी. यह ऑपरेशन 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में 26 नागरिकों की हत्या के बदले में चलाया गया था, जो भारत की नई रक्षा नीति 'तकनीकी आत्मनिर्भरता' का प्रदर्शन बना.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Operation Sindoor, Operation Sindoor  news, PM Modi On Operation Sindoor First Anniversary, PM Modi On Operation Sindoor First Anniversary Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com