विज्ञापन
This Article is From May 01, 2023

PM मोदी के 'मन की बात' का 100वां एपिसोड देश-दुनिया में व्‍यापक रूप से रहा सफल, 10 बातें

PM मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम का 100वां एपिसोड कई मायनों में भारत और विदेशों में काफी सफल रहा है. पहली बार 3 अक्‍टूबर 2014 को यह कार्यक्रम प्रसारित हुआ था.

PM मोदी के 'मन की बात' का 100वां एपिसोड देश-दुनिया में व्‍यापक रूप से रहा सफल, 10 बातें
PM मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 100वां एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ.
नई दिल्‍ली:
  1. देश-विदेश में 11 लाख से ज्यादा लोगों ने 'मन की बात' सुनते हुए फोटो पोस्ट किए हैं. सोशल मीडिया पर इसे करोड़ों बार देखा गया और करीब 9 लाख ट्वीट किए गए.  
  2. देशभर में इस कार्यक्रम को आम आदमी ने घरों और सोसाइटियों में सुना. 
  3. दुनिया भर में भारत के अंतरराष्ट्रीय दूतावासों में यह कार्यक्रम व्यापक रूप से देखा गया. प्रवासी भारतीयों ने 'मन की बात' सुनने के लिए दुनिया भर में सैकड़ों कार्यक्रम आयोजित किए. 
  4. अधिकांश मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने विभिन्न स्थानों पर इस कार्यक्रम का प्रसारण सुना.  
  5. राजभवनों ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया और उसमें राज्‍य के उन लोगों को आमंत्रित किया जिनका उल्लेख मन की बात में किया गया था. इस मौके पर 'मन की बात' की विशेष स्क्रीनिंग की गई. 
  6. देश भर के कई सामुदायिक केंद्रों, रेलवे स्टेशनों पर कार्यक्रम का प्रसारण किया गया.
  7. देश भर में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने इसे सुना, जैसे रेलवे स्टेशनों पर कुली इसे सुन रहे थे तो पुलिसकर्मियों ने भी इसे सुना. 
  8. कई फिल्मी सितारों ने भी मन की बात सुनी और प्रतिक्रिया दी. उदाहरण के लिए माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, रोहित शेट्टी आदि ने मुंबई के राजभवन में इसे सुना.  
  9. धार्मिक स्थलों और समुदायों में भी इसे व्यापक रूप से सुना गया. उदाहरण के लिए इरफानी मदरसा लखनऊ, जामा मस्जिद आदि में. 
  10. ट्विटर पर #MannKiBaat100Episode और #MannKiBaat100 दिनभर टॉप ट्रेंड में रहे. 
     
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Mann Ki Baat, PM Modi Mann Ki Baat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com