प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार, 21 अक्टूबर) केदारनाथ और बद्रीनाथ के दौरे पर हैं. वह वहां चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही कुछ नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. इसके मद्देनजर केदारनाथ-बद्रीनाथ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दोनों धामों में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी की यह छठी केदारनाथ धाम यात्रा है.
प्रधानमंत्री सुबह 8 बजे हेलीकॉप्टर से पहले केदारनाथ पहुंचे और बाबा केदारनाथ का दर्शन कर उनकी पूजा अर्चना की. इसके बाद उन्होंने 9.7 किलोमीटर लंबे गौरीकुंड-केदारनाथ रज्जूमार्ग (रोप-वे) परियोजना की आधारशिला रखी. प्रधानमंत्री के दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर दोनों धामों के तीर्थ पुरोहित और वहां मौजूद श्रद्धालु भी उत्साहित हैं. केदारनाथ और बद्रीनाथ दोनों मंदिरों को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पीएम मोदी ने केदारनाथ में विकास परियोजनाओं में काम कर रहे श्रमजीवी लोगों के साथ खुलकर बातचीत भी की. उन्होंने उनसे उनके मूल राज्यों, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभों के बारे में पूछा और उनके कोविड टीकाकरण की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली.
#WATCH | Kedarnath, Uttarakhand: PM Modi had a free-wheeling interaction with shramjeevis working on development projects. He asked them about their native states, benefits of govt welfare schemes & also enquired about their Covid vaccination status pic.twitter.com/ZIahwdfsDJ
— ANI (@ANI) October 21, 2022
अपने ढाई घंटे के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने आदिगुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल का भी दर्शन किया. इसके अलावा उन्होंने केदारनाथ में मोदी मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे तथा वहां चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे.
"मेरी बेटी का ख्याल रखना...": केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश से पहले पायलट का पत्नी को आखिरी फोन
प्रधानमंत्री बद्रीनाथ धाम में दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे. दोपहर बाद वह बद्रीनाथ के निकट स्थित सीमांत माणा गांव में सड़क और रज्जूमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह अराइवल (आगमन) प्लाजा और झीलों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे.
केदारनाथ-बद्रीनाथ में पूजा, अयोध्या में राम लला के दर्शन, PM मोदी इस साल ऐसे मनाएंगे दिवाली
प्रधानमंत्री शुक्रवार को रात्रि विश्राम बदरीनाथ में करेंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का केदारनाथ-बदरीनाथ का यह दौरा उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा.
उन्होंने कहा कि इन जगहों पर शुरू हो रही कनेक्टिविटी परियोजनायें धार्मिक महत्व के स्थानों तक पहुंच को आसान बनाने और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं