उत्तराखंड के केदारनाथ में गरूड़चट्टी में मंगलवार को एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में तीर्थयात्रियों के साथ हेलीकॉप्टर के पायलट अनिल सिंह की मौत हो गई थी. हादसे से एक दिन पहले उन्होंने अपनी पत्नी से बात की थी और कहा था, "मेरी बेटी का ख्याल रखना, वह अस्वस्थ है," हेलीकॉप्टर के पायलट अनिल सिंह के ये अंतिम शब्द थे. सिंह (57) मुंबई में एक पॉश हाउसिंग सोसाइटी में रह रहे थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी शिरीन आनंदिता और बेटी फिरोजा सिंह हैं. मूल रूप से पूर्वी दिल्ली शाहदरा इलाके के रहने वाले सिंह पिछले 15 वर्षों से मुंबई में रह रहे थे.
आनंदिता ने कहा कि वह और उनकी बेटी अपने पति का अंतिम संस्कार करने के लिए नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी. फिल्म की लेखिका आनंदिता ने फोन पर पीटीआई-भाषा से कहा, "हमें उनकी आखिरी कॉल कल (सोमवार) थी. मेरी बेटी की तबीयत ठीक नहीं है. उन्होंने मुझे उसकी देखभाल करने के लिए कहा था. आनंदिता ने कहा कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वहीं उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सचिव सी रविशंकर ने बताया कि हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें- रक्षा प्रदर्शनी: सशस्त्र बलों ने साबरमती के किनारे किया अभिनयानगत तैयारियों का प्रदर्शन
बता दें कि कल करीब पौने बारह बजे ये दुर्घटना हुई थी. दुर्घटना के शिकार श्रद्धालु रूद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर के दर्शन कर वापस आ रहे थे, तभी केदारनाथ से दो किलोमीटर आगे रास्ते में उनके हेलीकॉप्टर में आग लग गयी. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि केदारनाथ हेलीपेड से उड़ान भरने के ‘‘पांच या छह सेकंड'' के भीतर ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
रुद्रप्रयाग आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय ने मृतकों की पहचान गुजरात निवासी पूर्वा रामानुज (26), कृति बराड़ (30) और उर्वि बराड़ (25) तथा तमिलनाडु निवासी प्रेम कुमार (63) और कला (60) के रूप में की है.
हादसे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है लेकिन दुर्घटना संभवत: कोहरे के कारण कम दृश्यता के चलते किसी चीज से टकराने से हुई.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हादसे में लोगों की मृत्यु पर दुख जताया था.
Video : जयललिता की मौत पर अरुमुगसामी जांच आयोग ने तमिलनाडु विधानसभा में साझा की रिपोर्ट
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं