विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2018

BJP कार्यकर्ताओं से संवाद में पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, सर्जिकल स्ट्राइक समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस पर बोला हमला, 10 बातें...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप जरिये 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत बिलासपुर, बस्ती, धनबाद, चित्तौड़गढ़ और मंदसौर के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

BJP कार्यकर्ताओं से संवाद में पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, सर्जिकल स्ट्राइक समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस पर बोला हमला, 10 बातें...
पीएम नरेंद्र मोदी ने नमो एप के जरिये बीजेपी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित.
नई दिल्ली:
  1. पीएम मोदी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल से कांग्रेस को इतनी नफरत है कि विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा 'STATUE OF UNITY' को भी इन्होंने 'मेड इन चाइना' बता दिया और उसकी तुलना 'मेड इन चाइना' जूतों से कर दी.
  2. उन्होंने कहा कि बिना विज़न वाले लोग आज मात्र एक टेलीविजन बनकर रह गए हैं, जिसपर हमेशा एक कॉमेडी शो चलता रहता है.
  3. पीएम मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस के रवैये को पूरे देश ने देखा और आज भी कांग्रेस पार्टी इसपर सवाल उठाती रहती है. कांग्रेस सरकार का विरोध करते-करते देश, देश की सेना और उसके पराक्रम का भी विरोध करने लगी है. पीएम ने कहा कि देश को याद है कि कांग्रेस पार्टी ने करगिल विजय दिवस भी मनाने से मना कर दिया था.
  4. उन्होंने कहा, देश की सीमा पर जिन कठिन और विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए हमारे सुरक्षा बल देश की रखवाली करते हैं उस संघर्ष, समर्पण और त्याग के लिए हम देशवासियों की ओर से सुरक्षा बलों के जवानों को नमन करता हूं.
  5. पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा संघर्ष में तपते-तपते इतनी निखरी है. भाजपा लाखों कार्यकर्ताओं के पसीने से बनी पार्टी है. भाजपा की सफलता दिखाती है कि कार्यकर्ताओ की कड़ी मेहनत और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से सब कुछ संभव है.
  6. पीएम ने आयुष्मान योजना के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि यह योजना केवल सफल होगी, बल्कि जनहित में एक नया इतिहास रचेगी. हम हर उस असंभव कार्य को संभव करेंगे जिससे हमारे देश और देशवासियों का हित जुड़ा हो.
  7. उन्होंने कहा कि देश की जनता के विश्वास से ही हमारी सरकार बड़े और कड़े फैसले ले पा रही है.
  8. पीएम ने कहा कि जहां तक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हिंसा की बात है तो पिछले चार वर्षों में इसमें लगभग 20 प्रतिशत की कमी आई है. सरकार की नीतियों और विकास का ये असर हुआ है कि 2014 से 2017 के बीच करीब 3,500 नक्सलियों ने सरेंडर किया है.
  9. आतंकवाद हो या नक्सलवाद की समस्या, पिछले 4 सालों में इस प्रकार की चुनौतियों से निपटने की देश की क्षमता में बहुत ज्यादा वृद्धि हुई है.
  10. पिछले चार वर्षों में हमारी सरकार ने 'सबका साथ - सबका विकास' के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Mera Booth Sabse Mazboot, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com