पीएम मोदी की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मंदिर का शिलान्यास किया गया.
नई दिल्ली:
- भारत इस बात के लिए गर्व करता है कि खाड़ी के देशों में 30 लाख से अधिक भारतीय समुदाय के लोग यहां की विकास यात्रा में भागीदार हुए हैं.
- हम उस परंपरा में पले बड़े हैं जहां मंदिर मानवता का माध्यम है. ये मंदिर आधुनिक तो होगा ही लेकिन विश्व को 'वसुदेव कुटुम्बकम ' अनुभव करने का माध्यम बनेगा और मंदिर मानवता का माध्यम है.
- यूएई हमारा बड़ा पार्टनर और हमारा नाता सिर्फ कारोबारी नहीं है. उन्होंने कहा कि चार साल में देश का आत्मविश्वास बढ़ा है और हम और भी ऊपर जाना चाहते हैं.
- सात साल से जीएसटी होगा या नहीं इस पर चर्चा होती थी लेकिन अब हो गया. उन्होंने कहा कि बदलाव से कठिनाई होती हैं.
- जीएसटी पर लोगों की स्वीकृति बढ़ रही है और देश बदल रहा है. नोटबंदी लागू करते ही गरीब आदमी को समझ में आ गया लेकिन जिसकी नींद उड़ी उसे होश नहीं आया. उन्होंने कहा कि नोटबंदी सही दिशा में मजबूत कदम है.
- दुनिया कह रही है कि 21वीं सदी एशिया का सदी होगी लेकिन केवल बैठे रहने से यह सदी हमारी नहीं होगी. चार साल में देश का आत्मविश्वास बढ़ा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
PM Modi In UAE