विज्ञापन

भारत में 5 अरब डॉलर का निवेश करेगा UAE, पीएम मोदी के अबू धाबी दौरे पर हुआ बड़ा ऐलान

PM Modi UAE Visit: पीएम मोदी के संयुक्त राज्य अमीरात यात्रा के दौरान UAE ने बड़ा ऐलान किया है. यूएई भारत में 5 अरब डॉलर रुपये का निवेश करेगा.

  • PM मोदी ने अबू धाबी में UAE के राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान भारत में 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान किया
  • भारत और UAE ने रणनीतिक रक्षा साझेदारी, पेट्रोलियम भंडार और LPG आपूर्ति पर कई समझौते किए हैं
  • मोदी ने UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा बनाए रखने के प्रयासों का समर्थन किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी UAE दौरे पर हैं. उन्होंने अबू धाबी में यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद अल नाहया से मुलाकात की. इस दौरान यूएई ने भारत में 5 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया. यह निवेश भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में किया जाएगा. भारत और यूएई के बीच कई समझौते भी हुए.

PM मोदी की UAE यात्रा के दौरान हुए कई बड़े ऐलान

पीएम मोदी की यूएई यात्रा के दौरान कई बड़े ऐलान हुए हैं. भारत और UAE के बीच रणनीतिक रक्षा साझेदारी के लिए फ्रेमवर्क पर समझौता हुआ है. इसके अलावा दोनों देशों ने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार पर MoU साइन किया है. वहीं लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) की आपूर्ति और वडिनार में जहाज मरम्मत क्लस्टर स्थापित करने पर भी MoU साइन हुआ है. इसके साथ ही यूएई ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर में 5 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने का ऐलान किया है.

UAE पर हमलों की PM मोदी ने की निंदा

यूएई यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं. जिस तरह से यूएई को निशाना बनाया गया है, वह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है. राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए आपने जो कदम उठाए हैं, हम उनका स्वागत करते हैं. इन मुश्किल समय में यूएई में रहने वाले भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए जिस तरह उन्हें अपने ही परिवार का सदस्य माना गया, उसके लिए मैं UAE सरकार, आपको और शाही परिवार को दिल से धन्यवाद देता हूं.

मिडिल ईस्ट युद्ध पर क्या बोले PM मोदी?

UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान के साथ प्रतिनिधिमंडल-स्तरीय वार्ता में PM नरेंद्र मोदी ने कहा, 'पश्चिम एशिया क्षेत्र में युद्ध का असर आज पूरी दुनिया में देखा जा रहा है. भारत ने मुद्दों को सुलझाने के लिए हमेशा बातचीत और कूटनीति को महत्व दिया है. हमारे लिए सबसे जरूरी यह है कि होर्मुज स्ट्रेट मुक्त और खुला रहे. इस संबंध में, अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन करना अनिवार्य है. भारत हर स्थिति में UAE के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आगे भी ऐसा ही करता रहेगा. शांति और स्थिरता की बहाली के लिए, भारत हर संभव सहयोग देगा.'

यह भी पढ़ें: होर्मुज को फ्री और ओपन बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी, UAE में द्विपक्षीय बैठक में बोले पीएम मोदी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com