वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के साये में आज पूरा देश नए साल (New Year 2021) का जश्न मना रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) समेत अन्य लोगों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को नये वर्ष के आगमन पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा उनके सुख, समृद्ध और स्वस्थ जीवन की कामना की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा, "आप सभी को वर्ष 2021 की बधाई. यह साल आपके जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए. उम्मीद और कल्याण की भावना प्रबल हो."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Wishing you a happy 2021!
— Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2021
May this year bring good health, joy and prosperity.
May the spirit of hope and wellness prevail.
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा, "नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. नया साल, एक नई शुरुआत करने का अवसर होता है और व्यक्तिगत एवं सामूहिक विकास के हमारे संकल्प को बल देता है. कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतियों का यह समय, हम सभी के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का समय है."
उन्होंने आगे कहा, "आइए, हम सब मिलकर प्रेम और करुणा की भावना से एक ऐसा समावेशी समाज बनाने की दिशा में काम करें जहां शांति और सद्भाव को बढ़ावा मिले. मेरी कामना है कि आप सभी स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें और नई ऊर्जा के साथ हमारे देश की प्रगति के साझा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ें."
नव वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) January 1, 2021
नया साल, एक नई शुरुआत करने का अवसर होता है और व्यक्तिगत एवं सामूहिक विकास के हमारे संकल्प को बल देता है।
कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतियों का यह समय, हम सभी के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का समय है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट किया, "आप सभी को वर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं! मैं प्रार्थना करता हूं कि यह वर्ष सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए. आप सभी को वर्ष 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं."
Wishing you all a very happy 2021!
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 1, 2021
I pray that this year brings joy, prosperity and good health in everyone's lives.
आप सभी को साल 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "नए साल का स्वागत करते हुए आइए सभी स्वास्थ्यकर्मियों, डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करें जो आगे रहकर हमारी रक्षा कर रहे हैं और यह प्रार्थना करें कि बीते साल जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके जीवन में और हम सब के जीवन में, नया साल शांति और साहस लेकर आए."
(भाषा के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं