विज्ञापन
2 hours ago
नई दिल्ली:

फ्रांस दौरे पर गए पीएम मोदी का नीस शहर में भारतीय समुदाय ने जोरदार स्वागत किया. पीएम के इंतजार में खड़े लोगों ने पीएम के पहुंचते ही 'मोदी मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए. स्वागत में कथक, ओडिसी और भरतनाट्यम जैसे भारतीय शास्त्रीय नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां भी दी गईं. पीएम की झलक देख लोगों का उत्‍साह दोगुना हो गया. मुलाकात के बाद लोगों ने अपनी खुशी जाह‍िर की. आज नीस में प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. इस दौरान दोनों नेता भारत-फ्रांस संबंधों के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा करेंगे. इधर टीएमसी में मची भगदड़ के बीच आज बागी नेताओं की दिल्ली में बैठक होनी है. आज की हर बड़ी खबर के ताजा अपडेट के लिए बने रहे एनडीटीवी के लाइव ब्लॉग के साथ.
 

Breaking News Live Updates:

काकोली घोष के बेटे ने ममता, महुआ, कल्याण बनर्जी सहित कई TMC नेताओं को भेजा कानूनी नोटिस

बागी TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे डॉ. वैद्यनाथ घोष दस्तीदार ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा, कल्याण बनर्जी, सौगत रॉय और सोनाली गुहा समेत कई तृणमूल कांग्रेस नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है. नोटिस में, वैद्यनाथ घोष दस्तीदार ने उन आरोपों को खारिज किया है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने बारासात विधानसभा क्षेत्र से MLA का टिकट मांगा था; उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं थी. 

उन्होंने यह भी मांग की है कि नोटिस मिलने के पंद्रह (15) दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दिया जाए और माफी मांगी जाए. साथ ही, यह माना जाए कि उन्होंने बारासात विधानसभा क्षेत्र से किसी भी राजनीतिक नामांकन की न तो मांग की थी और न ही इच्छा की थी, और उनके निजी आचरण या चरित्र के बारे में दिए गए किसी भी गलत बयान को सुधारा जाए.

केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा- आने वाले समय में TMC पार्टी नहीं रहेगी

बंगाल चुनाव में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी में मची भगदड़ पर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर कहते हैं, "आने वाले समय में TMC पार्टी नहीं रहेगी... ये लोग BJP में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन BJP के दरवाजे बंद हैं. TMC नेता अभिषेक बनर्जी के घर पर पुलिस की रेड के बारे में शांतनु ठाकुर ने कहा, "जो भी गलत काम हुए हैं, ED उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी." 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi France Visit, TMC Rebellion, TMC Rebel Leaders, Breaking News Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com