PM Modi Ayodhya Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) में पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन और इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन (Ayodhya railway station) किया. इसके साथ ही 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पीएम मोदी ने अयोध्या को करीब 16 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. पीएम मोदी (PM Modi) ने अयोध्या में 15,700 करोड़ रुपये की 46 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इनमें अयोध्या और उसके आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए करीब 11,100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं और पूरे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अन्य परियोजनाओं से संबंधित करीब 4600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Pm Modi Ayodhya Visit, Ayodhya Airport Inauguration, PM Modi