LIVE News Updates:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज असम के अपने एक दिवसीय दौरे में हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान सी-130जे असम के मोरान में पूर्वोत्तर की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा पर उतरा. पीएम मोदी पहले डिब्रूगढ़ जिले के चबुआ हवाईक्षेत्र पर पहुंचे और इसके बाद भारतीय वायुसेना के सी-130 विमान से मोरन स्थित ईएलएफ पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने असम के मोरान में आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों के हवाई करतब देखे. इसके बाद पीएम मोदी गुवाहाटी पहुंचे, जहां पर पीएम मोदी ने बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया.
ये भी पढ़ें- जब-जब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी आई, तब-तब... BNP की जीत के बाद 'पाकिस्तान' जैसा बन जाता है बांग्लादेश?
ये भी पढ़ें- पूर्वोत्तर को चीन और म्यांमार की सीमाओं के पास मिलेगा पहला हाईवे लैंडिंग स्ट्रिप
Here are the LIVE Updates of Latest, Breaking News from India and World:
बीजेपी ने हुमायूं कबीर को चेतावनी दी
बंगाल में हुमायूं कबीर की ओर से बाबरी मस्जिद बनाने पर सियासत जारी है. बीजेपी ने हुमायूं कबीर को चेतावनी दी है. पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष और सांसद समीक भट्टाचार्य ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ किसी ने बाबरी मस्जिद बनाने की कोशिश की तो उसे रौंद दिया जाएगा. हम देश में बाबर के नाम पर फिर कोई मस्जिद बनने नहीं देंगे.
पीएम मोदी ने गुवाहाटी किया रोड शो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोड शो भी किया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi conducts a roadshow in Guwahati, Assam.
— ANI (@ANI) February 14, 2026
(Video: DD) pic.twitter.com/QdZ6SA8eLd
पीएम मोदी ने इस तरह किया करीब 3 हजार करोड़ की लागत वाले पुल का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी को जोड़ने वाले ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया. करीब 3,030 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह 6 लेन का एक्सट्राडोज्ड प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट (PSC) पुल गुवाहाटी को उत्तरी गुवाहाटी से जोड़ता है और पूर्वोत्तर भारत का पहला एक्सट्राडोज्ड पुल है. इससे गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी के बीच यात्रा का समय घटकर 7 मिनट हो जाएगा. क्षेत्र की उच्च भूकंपीयता को ध्यान में रखते हुए पुल में फ्रिक्शन पेंडुलम बियरिंग का उपयोग करके बेस आइसोलेशन तकनीक को शामिल किया गया है.
#WATCH | Assam: Prime Minister Narendra Modi inaugurates Kumar Bhaskar Varma Setu across River Brahmaputra connecting Guwahati and North Guwahati.
— ANI (@ANI) February 14, 2026
The 6-lane extradosed Prestressed Concrete (PSC) bridge, built at a cost of around Rs 3,030 crore, connects Guwahati with North… pic.twitter.com/ALyiqZSfeA
गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले पुल का उद्घाटन
पीएम मोदी ने असम को बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया.
🔴 #BREAKING | असम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और नॉर्थ गुवाहाटी को जोड़ने वाले कुमार भास्कर वर्मा सेतु का किया उद्घाटन #PMModiInAssam | @Aayushinegi6 | @SreyashiDey pic.twitter.com/B0G7n3aF7y
— NDTV India (@ndtvindia) February 14, 2026
प्रधानमंत्री मोदी गुवाहाटी के लिए हुए रवाना
प्रधानमंत्री मोरान से गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी दोपहर 1 बजे गुवाहाटी-उत्तर गुवाहाटी को जोड़ने वाले कुमार भास्कर वर्मा पुल का उद्घाटन करेंगे.
भारतीय वायु सेना प्रमुख से इस अंदाज में मिले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर स्थित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) से रवाना होते समय भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह से इस अंदाज में मिले.
#WATCH | Assam: Prime Minister Narendra Modi shook hands with the Indian Air Force chief Air Chief Marshal AP Singh as he departed from the Emergency Landing Facility (ELF) on Moran Bypass in Dibrugarh.
— ANI (@ANI) February 14, 2026
(Video: DD) pic.twitter.com/BmcsyEGmCO
क्यों जरूरी है ELF? पीएम मोदी ने देखा प्रजेंटेशन, वायुसेना प्रमुख ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरान में इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ईएलएफ) को लेकर एक प्रजेंटेशन भी देखा. इस दौरान भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह उन्हें इसकी जानकारी दे रहे हैं.
#WATCH | Dibrugarh, Assam: Prime Minister Narendra Modi watches a presentation on the significance of Moran Emergency Landing Facility (ELF), as Indian Air Force chief Air Chief Marshal AP Singh briefs him.
— ANI (@ANI) February 14, 2026
(Video: DD) pic.twitter.com/KAlYdAthKD
भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों का हैरतअंगेज प्रदर्शन
डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर स्थित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों के हैरतअंगेज हवाई प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य लोगों ने यह प्रदर्शन देखा.
#WATCH | Assam: Air display by Indian Air Force's fighter jets at the Emergency Landing Facility (ELF) on Moran Bypass in Dibrugarh. PM Narendra Modi and others watch the air display.
— ANI (@ANI) February 14, 2026
(Video: DD) pic.twitter.com/tfxTkLPrf7
सुखोई ने भरी आपातकालीन लैंडिंग सुविधा से उड़ान, पीएम मोदी ने देखा
असम: भारतीय वायु सेना का सुखोई Su-30MKI विमान डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर स्थित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ELF) से उड़ान भरी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य लोग उड़ान भरते हुए देखा.
#WATCH | Assam: Indian Air Force's Sukhoi Su-30MKI takes off from the Emergency Landing Facility (ELF) on Moran Bypass in Dibrugarh. PM Narendra Modi and others watch the take off.
— ANI (@ANI) February 14, 2026
(Video: DD) pic.twitter.com/1s36cl7PpH
पीएम मोदी का सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने किया शानदार स्वागत
असम के डिब्रूगढ़ में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंच पर स्वागत किया. पीएम मोदी डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर स्थित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) पर उतरे.
#WATCH | Assam: Prime Minister Narendra Modi being welcomed on the stage by CM Himanta Biswa Sarma and Union Minister Sarbananda Sonowal, in Dibrugarh.
— ANI (@ANI) February 14, 2026
PM Modi landed at the Emergency Landing Facility (ELF) on Moran Bypass in Dibrugarh.
(Video: DD) pic.twitter.com/7ruxj9J8eF
PM मोदी की तस्वीरें भी आई सामने

सी-130जे विमान की देखें तस्वीरें

सी-130जे विमान की देखें तस्वीरें

सी-130जे विमान की देखें तस्वीरें
पीएम मोदी को लेकर जैसे ही भारतीय वायुसेना का सी-130जे विमान मोरन पहुंचा, मौके पर मौजूद बड़ी संख्या में लोग अपने कैमरों से वीडियो बनाते नजर आए. आप भी देखिए सी-130जे विमान के दृश्य. 
'इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण'- IAF
🔴 #BREAKING | 'इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण'- IAF
— NDTV India (@ndtvindia) February 14, 2026
देखें LIVE: https://t.co/689WjV66bO #IAF | #Assam | @vikasbha | @sucherita_k pic.twitter.com/r0SFfMmM1c
पीएम मोदी एयरफोर्स के सी-130 विमान से मोरन पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरफोर्स के सी-130 विमान से मोरन पहुंच गए हैं. यहां पर पीएम मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
🔴WATCH LIVE | चीन बॉर्डर पर पीएम मोदी का 'युद्धाभ्यास'! 'सुपर शनिवार', NDTV पर कवरेज दमदार https://t.co/ETsFhhxFBd
— NDTV India (@ndtvindia) February 14, 2026
जम्मू-कश्मीर की वादियों में हुआ गर्ल्स एग्जीबिशन मैच
जम्मू-कश्मीर के गुरेज स्नो क्रिकेट प्रीमियर लीग (GSCPL) 2026 का गर्ल्स एग्जीबिशन मैच कल गुरेज की बर्फ से ढकी घाटी में हुआ, जिससे वहां के लोगों और खेल प्रेमियों में जोश और उत्साह देखने को मिला.
#WATCH जम्मू-कश्मीर: गुरेज स्नो क्रिकेट प्रीमियर लीग (GSCPL) 2026 का गर्ल्स एग्जीबिशन मैच कल गुरेज की बर्फ से ढकी घाटी में हुआ, जिससे वहां के लोगों और खेल प्रेमियों में जोश और उत्साह देखने को मिला।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2026
(वीडियो सोर्स: भारतीय सेना) pic.twitter.com/jRuyb3GdyX
प्रदेश हित बड़ा है या 'कुर्सी' हित, बीजेपी पर हिमाचल सीएम का तंज
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि BJP दुविधा में लग रही है. ये स्पष्ट नहीं कर पा रहे उन्हें अगर बैठक में आना था तो RDG पर अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए था. प्रदेश हित बड़ा है या 'कुर्सी' हित बड़ा है.
ईरान के साथ डील करना मुश्किल हो रहा है-ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अभी हमारे सामने ऐसी स्थिति है जहां हमने ईरान के लिए एक बहुत बड़ा कैरियर ग्रुप भेजा है. मैं देखना चाहूंगा कि क्या हम कोई डील कर सकते हैं. उनके साथ डील करना मुश्किल रहा है. मुझे लगा था कि पिछली बार हमारी डील हो जाती. वे चाहते थे कि वे ऐसा करें और हमने वही किया, मिडनाइट हैमर.
मैंने सिर्फ़ 10 महीनों में 8 युद्ध खत्म कराए-ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम पूरी दुनिया में शांति ला रहे हैं, मैंने सिर्फ़ 10 महीनों में 8 युद्ध खत्म कराए.हमें कुछ और युद्ध खत्म करने हैं, लेकिन विशेष तौर पर रूस-यूक्रेन युद्ध बहुत भयानक है, मुझे लगता है कि हम वहां पहुंच जाएंगे.
#WATCH अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हम पूरी दुनिया में शांति ला रहे हैं। मैंने सिर्फ़ 10 महीनों में 8 युद्ध खत्म कराए...हमें कुछ और युद्ध खत्म करने हैं, लेकिन विशेष तौर पर रूस-यूक्रेन बहुत भयानक है। मुझे लगता है कि हम वहाँ(युद्ध समाप्ति तक) पहुँच जाएँगे..."… pic.twitter.com/v6wzZbyLqN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2026
कानपुर को ‘बदनामपुर’ बना दिया, अखिलेश का बीजेपी पर हमला
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने कानपुर को बर्बाद कर दिया और कभी फलते-फूलते औद्योगिक केंद्र को ‘बदनामपुर’ बना दिया.
कानपुर को ‘बदनामपुर’ बना दिया, अखिलेश का बीजेपी पर हमला
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने कानपुर को बर्बाद कर दिया और कभी फलते-फूलते औद्योगिक केंद्र को ‘बदनामपुर’ बना दिया.
तेलंगाना निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत पर खरगे की खुशी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को तेलंगाना में निकाय चुनावों में पार्टी की शानदार जीत की सराहना करते हुए कहा कि जनादेश लोगों के विश्वास को दर्शाता है. तेलंगाना में सत्तारुढ़ कांग्रेस ने नगर निकाय चुनावों में जोरदार जीत हासिल की. वहीं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. राज्य के 116 नगर निकायों में कुल 2,582 वार्ड में से कांग्रेस ने 1,300 से अधिक वार्ड में जीत हासिल की. बीआरएस ने लगभग 700 वार्ड और भाजपा ने लगभग 275 वार्ड में जीत दर्ज की. नगर निकाय चुनाव 11 फरवरी को हुए थे.