प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिन से पीएम को मिले उपहारों का ई-ऑक्शन (PM Modi Gifts E Auction) किया जा रहा है. इसमें नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) के टोक्यो ओलंपिक में सोना जीतने वाले भाले की बोली 10 करोड़ तक पहुंच चुकी है. ई-ऑक्शन में 1330 स्मृति चिन्हों की बोली लगाई जा रही है. जिसमें टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) और टोक्यो पैरालंपिक 2020 (Tokyo Paralympics 2020) के विजेताओं द्वारा प्रधानमंत्री को दिए गए उपहार भी शामिल हैं. ई-ऑक्शन 7 अक्टूबर तक चलेगा. यह आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है.
टोक्यो ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा के जेवलिन का आधार मूल्य एक करोड़ रुपये रखा गया था, एक ही दिन में उसकी बोली 10 करोड़ तक पहुंच चुकी है. वहीं टोक्यो पैरालंपिक में जेवलिन थ्रो में गोल्ड अपने नाम करने वाले सुनील अंतिल के जेवलिन की बोली 3 करोड़ तक पहुंच चुकी है. अंतिल के भाले का बेस प्राइस भी एक करोड़ ही रखा गया था. दोनों खिलाड़ियों ने इन्हीं भालों से गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
साथ ही टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन के बॉक्सिंग ग्लव्ज की कीमत 10 करोड़ तक पहुंच गई हैं. नीले रंग के इन ग्लव्ज की शुरुआती कीमत 80 लाख रुपये रखी गई थी. इस पर उनके हस्ताक्षर भी हैं.
इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधु के बैडमिंटन और बैडमिंटन बैग की कीमत 2 करोड़ 20 हजार रुपये तक पहुंच चुकी है, जबकि आधार मूल्य 80 लाख रुपये था.
भारतीय महिला हॉकी टीम की हॉकी पर भी लोग जमकर बोली लगा रहे हैं. हॉकी पर महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों के हस्ताक्षर हैं. इसका आधार मूल्य 80 लाख रुपये था, जिसकी कीमत अब बढ़कर 1 करोड़ 500 रुपये हो चुकी है. महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही थी.
बता दें कि व्यक्ति या संगठन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर, 2021 के बीच होने वाली ई नीलामी में भाग ले सकता है. इससे प्राप्त होने वाली राशि को गंगा नदी के संरक्षण के लिए नमामि गंगे अभियान को प्रदान किया जाएगा.
- - ये भी पढ़ें - -
* KBC 13: श्रीजेश की स्टोरी सुन इमोशनल हो गए बिग बी, गाय बेचकर पिता ने पूरा किया था सपना
* Viral Video: नीरज चोपड़ा ने मौत को करीब से देखा, कहा- 'क्यों रो रहे हो? जिसको जाना है वो जाएगा'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं