विज्ञापन

बीजेपी की नई टीम में कोषाध्यक्ष बनाए गए पीयूष गोयल, क्या सरकार में रहेंगे?

भारतीय जनता पार्टी की नई टीम का आज ऐलान हो गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में कई चौंकाने वाले नाम भी शामिल हैं. इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भी शामिल किया गया है.

बीजेपी की नई टीम में कोषाध्यक्ष बनाए गए  पीयूष गोयल, क्या सरकार में रहेंगे?
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भी बीजेपी की नई टीम में शामिल किया गया है.
  • भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. इसमें कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी की नई टीम में महाराष्ट्र का नेशनल ट्रेजरी बनाया गया है.
  • भाजपा में एक व्यक्ति एक पद की पॉलिसी के कारण पीयूष गोयल के कैबिनेट में बने रहने पर सवाल उठ रहे हैं.
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी की नई टीम का ऐलान हो गया है. सोमवार को घोषित भारतीय जनता पार्टी की नई टीम में कई नए चेहरों को भी मौका दिया गया है. लेकिन इस टीम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को शामिल किया जाना कई जानकारों को चौंकाने वाला फैसला लग रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को नितिन नवीन की टीम में महाराष्ट्र का नेशनल ट्रेजरी बनाया गया है. पीयूष गोयल को बीजेपी संगठन में मिली यह अहम जिम्मेदारी क्या उनके सरकार से बाहर होने के संकेत हैं, इसके कयास लगाए जा रहे हैं. 

BJP में 'एक व्यक्ति, एक पद' की परंपरा

क्योंकि भारतीय जनता पार्टी में एक व्यक्ति, एक पद की पॉलिसी है. मतलब कि किसी नेता के पास एक ही जिम्मेदारी होती है. या तो वह सरकार में होता है या फिर संगठन में. अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल इस समय मोदी कैबिनेट में शामिल हैं. लेकिन साथ ही साथ उन्हें नितिन नवीन की टीम में नेशनल ट्रेजरी बनाया गया है. 

पीयूष गोयल का क्या होगा सियासी भविष्य

अब देखने वाली बात होगी कि पीयूष गोयल का सियासी भविष्य क्या होता है? पार्टी की परंपरा 'एक व्यक्ति एक पद' के लिहाज से उन्हें कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है. हालांकि अभी तुरंत इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि बीजेपी की नई घोषित टीम में एक मात्र पीयूष गोयल ही ऐसे शख्स हैं, जो सरकार में मंत्री भी हैं.

इससे पहले जेपी नड्डा के साथ हुआ था ऐसा

हालांकि इससे पहले जेपी नड्डा के साथ ऐसा हुआ था, जब बीजेपी में एक ही व्यक्ति एक साथ दो-दो जिम्मेदारियां निभा रहे थे. जेपी नड्डा ने जून 2019 से कार्यकारी अध्यक्ष और जनवरी 2020 से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठन की कमान संभाली. जून 2024 में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और रसायन एवं उर्वरक मंत्री का पदभार संभाला. 

साथ ही जून 2024 में ही वो राज्यसभा में सदन के नेता भी नियुक्त किए गए. नितिन नवीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने तक नड्डा सरकार और संगठन में दोनों में दो जिम्मेदारियां संभालते नजर आए थे. 

यह भी पढ़ें - भाजपा की नई टीम का ऐलान, नितिन नवीन ने स्मृति ईरानी और राम माधव समेत कई चेहरों को एंट्री देकर चौंकाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP New Team, Nitin Nabin, Piyush Goyal, Piyush Goyal News, One Person One Post Policy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com