देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर नामीबिया से लाए गए आठ में से तीन चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा. स्थानीय चीतों के विलुप्त होने के सात दशक बाद बोइंग 747 पर सावर होकर ये चीते भारत पहुंचे. इस मौके पर पीएम को एक पेशेवर कैमरे से चीतों के बच्चे की तस्वीर खींचते हुए भी देखा गया.
अब, एक ट्विटर यूजर ने चीते की एक शानदार तस्वीर पोस्ट की है और इंटरनेट यूजर्स से " अनुमान लगाए किसके तस्वीर ली है" पूछा है, जिसपर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Guess who clicked ? pic.twitter.com/OEQ0BPOhwA
— Naveen Kapoor (@IamNaveenKapoor) September 17, 2022
तस्वीर में एक शानदार चीता दिख रहा है, जो कैमरे में देख रहा है. कई सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्लिक किया है, लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. पोस्ट को कुछ घंटे पहले साझा किया गया था और यह अब तक 368 लाइक, 21 रीट्वीट और 30 कमेंट को पार कर चुका है.
गौरतलब है कि शनिवार को 72 साल के हुए मोदी ने विशेष विमान से 10 घंटे की अंतरमहाद्वीपीय उड़ान के बाद लकड़ी के विशेष पिंजरों में यहां पहुंचे आठ चीतों में से तीन चीतों को एक मंच से लीवर चलाकर केएनपी में बनाए गए विशेष बाड़े में छोड़ दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने 1952 में चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया, लेकिन दशकों तक उन्हें फिर से लाने के लिए कोई रचनात्मक प्रयास नहीं किया गया.
उन्होंने भारत में चीतों को फिर से बसाने के कार्यक्रम के सहायता के लिए नामीबिया सरकार को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि ‘प्रोजेक्ट चीता' के तहत सात दशक पहले विलुप्त होने के बाद देश में चीतों को फिर से लाया गया है, यह पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में हमारा प्रयास है. मोदी ने कहा, ‘‘ चीते हमारे मेहमान हैं. हमें कूनो नेशनल पार्क को उन्हें अपना घर बनाने के लिए कुछ महीने का समय देना चाहिए.''
यह भी पढ़ें -
-- राउस एवेन्यू कोर्ट ने AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को 4 दिन की ACB कस्टडी में भेजा
-- PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जलसंरक्षण संग्रहालय का किया गया उद्घाटन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं