विज्ञापन

पंजाब के संगरूर में BJP दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला, आधी रात को बोतल में किसने फेंका पेट्रोल?

अभी तक हमले के पीछे का कारण और आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमला किसी राजनीतिक रंजिश के चलते किया गया या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.

पंजाब के संगरूर में BJP दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला, आधी रात को बोतल में किसने फेंका पेट्रोल?
पंजाब के संगरूर में बीजेपी दफ्तर पर हमला.
  • पंजाब के संगरूर में बीजेपी दफ्तर में पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है
  • रविवार सुबह करीब 3 बजे अज्ञात व्यक्ति ने कांच की बोतल में पेट्रोल भरकर फेंका
  • पेट्रोल से भरी बोतल कार्यालय की दीवार से टकराने के बाद आग लग गई
चंडीगढ़:

पंजाब के संगरूर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 3 बजे अज्ञात व्यक्ति ने कांच की बोतल में पेट्रोल भरकर बीजेपी कार्यालय की ओर फेंका.

Latest and Breaking News on NDTV

बीजेपी दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला

बताया जा रहा है कि पेट्रोल से भरी बोतल कार्यालय की दीवार से टकराने के बाद आग लग गई. आग लगने की वजह से दीवारों पर काले रंग के निशान दिखाई दे रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

बोतल में भरकर पेट्रोल किसने फेंका?

अभी तक हमले के पीछे का कारण और आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमला किसी राजनीतिक रंजिश के चलते किया गया या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. घटनास्थल से मिले सबूतों को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है. बीजेपी कार्यालय पर हुए इस हमले के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना को लेकर और अधिक जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-बठिंडा में बीजेपी नेता डॉक्टर तरसेम गर्ग के क्लीनिक पर पेट्रोल बम से हमला, CM मान के दौरे से पहले बड़ी घटना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab News, BJP Office, Petrol Bomb Attack, Sangroor, Attack On BJP Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com