विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2020

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 20वें दिन इजाफा, जानें आज के दाम

दिल्ली में आज (शुक्रवार) पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे प्रति लीटर का इजाफा और डीजल में 17 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 20वें दिन इजाफा, जानें आज के दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 20वें दिन इजाफा हुआ. (फाइल फोटो)
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा
  • दिल्ली में पेट्रोल में 21 पैसे की बढ़ोतरी
  • दिल्ली में डीजल में 17 पैसे की बढ़ोतरी
नई दिल्ली:

देश में पेट्रोल (Petrol Price) और डीजल (Diesel Price) की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है. आज (शुक्रवार) 20वें दिन लगातार इनके दामों में बढ़ोतरी हुई है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे प्रति लीटर का इजाफा और डीजल में 17 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. जिसके बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 80.13 रुपये हो गई है और एक लीटर डीजल के लिए आपको 80.19 रुपये चुकाने होंगे. इस तरह 20 दिन में डीजल 10.80 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. पेट्रोल की कीमतों में भी लगभग 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

बता दें कि 7 जून से पेट्रोलियम कंपनियों ने आज शुक्रवार तक लगातार 20 दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में (पेट्रोल के दाम में बीते बुधवार बढ़ोतरी नहीं की गई थी) बढ़ोतरी की है. इससे पहले 82 दिनों तक कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी. दिल्ली में यह पहली बार है कि डीजल पेट्रोल से भी महंगा बिक रहा है.

तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी दल केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने बीते दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमतों को वापस लेने की मांग करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखा था. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने गुरुवार को अपनी पार्टी के विधायकों संग साइकिल मार्च निकाला.

तेजस्वी यादव ने मार्च की कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए ट्वीट किया, '19 दिन 19 बार, पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं. लगातार बेरोजगारी और कोरोना से था ही हाहाकार और अब महंगाई का यह सरकारी अत्याचार. किसान, मज़दूर और ग़रीब विरोधी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की जा रही बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ आज सुबह माननीय विधायकों संग साइकिल मार्च निकाला.'

VIDEO: RJD नेता तेजस्वी यादव ने निकाली साइकिल यात्रा

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Price, Diesel Price, Petrol Diesel Price In Delhi, Today Petrol Diesel Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com