नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सर्च इंजन Perplexity AI के सह-संस्थापक और सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. एक्स पर एक पोस्ट करते हुए श्रीनिवास ने कहा कि इस मुलाकात में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ भारत और दुनिया भर में AI के उपयोग और विकास की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की. वहीं, PM मोदी ने भी श्रीनिवास की तारीफ की है.
Perplexity AI के सह-संस्थापक और सीईओ, अरविंद श्रीनिवास के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए PM मोदी ने लिखा, 'आपसे मिलकर और AI के उपयोग और इसके विकास पर चर्चा करके बहुत अच्छा लगा. आपको @perplexity_ai के साथ बढ़िया काम करते हुए देखकर अच्छा लगा. आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Was great to meet you and discuss AI, its uses and its evolution.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 28, 2024
Good to see you doing great work with @perplexity_ai. Wish you all the best for your future endeavors. https://t.co/kD8d9LMorC
इससे पहले Perplexity AI के सह-संस्थापक और सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का मुझे सम्मान मिला. हमने भारत और दुनिया भर में AI के इस्तेमाल की संभावनाओं पर बातचीत की. मोदी जी के समर्पण और भविष्य के लिए उनके विजन से प्रेरित होकर मैं इस विषय पर अपडेट रहने के लिए उत्साहित हूं.'
Perplexity AI की स्थापना श्रीनिवास, डेनिस यारात्स, जॉनी हो और एंडी कोनविंस्की द्वारा की गई थी. इनलोगों ने मिलकर दिसंबर 2022 में अपना AI-संचालित सर्च इंजन लॉन्च किया. कंपनी को चिपमेकिंग दिग्गज एनवीडिया, अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस, इंस्टीट्यूशनल वेंचर पार्टनर्स जैसी प्रमुख कंपनियों और व्यक्तियों का समर्थन प्राप्त है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं