केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीजेपी का दामन छोड़कर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल होने वाले नेताओं को दंगाई कहकर हमला बोला है. ठाकुर का यह तीखा हमला ऐसे वक्त आया है, जब पांच साल यूपी सरकार में पर्यावरण मंत्री रहे दारा सिंह चौहान ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है. इससे पहले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और बीजेपी के कुछ अन्य विधायक भी सपा के पाले में जा चुके हैं. लखनऊ पहुंचे अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) के हवाले से एएनआई ने कहा, 'जो लोग दंगा करते हैं वो समाजवादी पार्टी में शामिल होते हैं और जो लोग दंगाइयों को पकड़ते हैं वो बीजेपी में आते हैं. साफ सुथरी छवि वाले लोग बीजेपी (BJP) के साथ जुड़ना चाहते हैं... खून से सने हाथों वाले दंगाई सपा से जुड़ते हैं.'
#WATCH| People joining SP do riots, people joining BJP catch rioters. SP MLAs are either in jail or on bail, that's their original game. It's clear people with clean characters join BJP, & rioters including many with blood-covered hands join SP: Union Min Anurag Thakur in Lucknow pic.twitter.com/ceMHG9Wx9z
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 16, 2022
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल व युवा मामलों के मंत्री और यूपी में बीजेपी के सह विधानसभा चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने रविवार को राज्य की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 'समाजवादी पार्टी में वे जाते हैं जो दंगा करते हैं और भाजपा में वे शामिल होते हैं जो दंगाइयों को पकड़ते हैं. सपा के समाजवाद का असली खेल या तो प्रत्याशी को जेल या फिर बेल (जमानत).'
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रविवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण को पार्टी में शामिल कराने के बाद ठाकुर ने ये प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ‘समाजवादी पार्टी में वे जाते हैं जो दंगा करते हैं और भाजपा में वे शामिल होते हैं, जो दंगाइयों को पकड़ते हैं. सपा के समाजवाद का असली खेल या तो प्रत्याशी को जेल या फिर बेल है.' सपा ने फिर से साफ कर दिया है कि वह प्रदेश को फिर दंगा प्रदेश बनाने की कोशिश कर रही है. गौरतलब है कि कानपुर के पुलिस कमिश्नर पद से वीआरएस लेकर राजनीति में आए अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी असीम अरुण ने आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के प्रमुख के तौर पर कई जासूसों और बड़े अपराधियों को गिरफ्तार कराया था.
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'सपा का प्रत्याशी नंबर एक विधायक नाहिद हसन (सपा के कैराना का उम्मीदवार) जेल में बंद है और उसका दूसरा विधायक अब्दुल्ला आजम जमानत पर है. सपा की सूची देखेंगे तो शुरुआत जेल वाले से होती है और अंत ‘बेल' वाले पर होगा.' ठाकुर ने कहा कि आज समाज के सामने स्पष्ट हुआ है कि भाजपा में साफ और ईमानदार छवि के अधिकारी आ रहे हैं और समाजवादी पार्टी में दंगा करने वाले दंगाई जा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके प्रत्याशी नाहिद हसन के खिलाफ दंगा एवं पलायन के लिए मजबूर करने का आरोप है और यहां बेदाग छवि वाले आते हैं और सपा में दंगा करने वाले जाते हैं।
यूपी पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर एक्टमें वांछित चल रहे कैराना के विधायक और सपा उम्मीदवार नाहिद हसन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि रामपुर के सपा सांसद आजम खान के पुत्र सपा नेता अब्दुल्ला आजम खान सीतापुर जेल से जमानत पर करीब दो वर्ष बाद रिहा हुए हैं. 2017 में अब्दुल्ला रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनावी हलफनामे की विसंगति के कारण अब्दुल्ला आजम को विधायक के तौर पर अयोग्य घोषित कर दिया था. सपा की पहली सूची में नाहिद हसन पार्टी के उम्मीदवार घोषित हुए थे और पहले चरण के नामांकन के पहले ही दिन उन्होंने कैराना विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया था. लेकिन अब सपा ने वहां से उनकी बहन को टिकट दे दिया है.
सपा ने दंगाइयों, हिस्ट्रीशीटर को टिकट दिया : योगी आदित्यनाथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं