- पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन लेट होने से गुस्साएं हजारों छात्रों ने जबरदस्त हंगामा किया.
- ये छात्र मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा के लिए जा रहे थे.
- इस दौरान जमकर नारेबाजी और पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई पुलिसवाले भी घायल हुए हैं.
Patna Student Uproar: बिहार की राजधानी पटना से छात्रों के भारी बवाल की खबर सामने आई है. पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन लेट होने से गुस्साएं हजारों छात्रों ने जबरदस्त हंगामा किया, नारेबाजी की. इस दौरान पथराव और तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई. जिसमें कई पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना है. फिलहाल पुलिस और रेलवे पुलिस फोर्स की स्थिति को कंट्रोल कर विधि-व्यवस्था सामान्य बनाने की कोशिश में जुटी है.
मिली जानकारी के अनुसार आज बिहार में मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा होनी है. दो पालियों में आयोजित होने वाली इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की भारी भीड़ सुबह से ही रेलवे स्टेशनों पर जुटी थी. पाटलिपुत्र स्टेशन पर भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जुटे थे. लेकिन अभ्यर्थी जिस ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, वो लगातार लेट होती जा रही थी. जिससे छात्रों का गुस्सा भड़क उठा.
आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि लगभग 2-3 घंटे हंगामा हुआ. पहली पाली के कुछ छात्र शायद समय पर सेंटर नहीं पहुंच पा रहे थे, इसलिए हंगामा किया. उन्होंने यह भी बताया कि पथराव में कुछ जवान घायल हुए हैं. आंसू गैस के गोल और फायरिंग भी दागे गए.
Patna, Bihar: A protest by exam candidates at Patliputra Railway Station turned violent, with reports of train vandalism. Police used tear gas, fired warning shots, and conducted a baton charge to disperse the crowd. The situation remains tense pic.twitter.com/ElBCYed38D
— IANS (@ians_india) June 14, 2026
स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़, पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग
दरअसल पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध विभाग की परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों ने ट्रेन की अपर्याप्त व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिससे वहां झड़प हो गई. यह विरोध प्रदर्शन तब और बढ़ गया जब उम्मीदवारों ने परीक्षा स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़ की, जिसके बाद पुलिस को दखल देना पड़ा और चेतावनी के तौर पर हवाई फायरिंग करनी पड़ी.
#WATCH | Patna, Bihar: Visuals from Patliputra Railway Station where stone-pelting and vandalism incident happened. https://t.co/2ieqtruNFy pic.twitter.com/3oBoZKDkW0
— ANI (@ANI) June 14, 2026
असामाजिक तत्वों ने चेन पुलिंग की, स्पेशल ट्रेन के बाद भी हंगामाः डीएम
पटना डीएम डॉ. त्यागराजन ने हंगामे के बारे में बताया, "आधी रात के आस-पास हमें खबर मिली कि कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं. हमने उनसे बार-बार गुज़ारिश की कि वे हंगामा न करें और परीक्षा देने वाले छात्रों का सहयोग करें. लेकिन, कुछ असामाजिक तत्वों ने बार-बार इमरजेंसी चेन खींची और कई तरह की मांगें रखीं, जैसे कि स्पेशल ट्रेनों की मांग, जबकि पहले से ही दो स्पेशल ट्रेनें मौजूद थीं... उन्होंने उन छात्रों को भी रोका जो जाना चाहते थे. इन वजहों से हमें हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है और ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं; परीक्षा देने वालों के लिए तय ट्रेनें पहले ही निकल चुकी हैं। ट्रेनों का संचालन भी सामान्य रूप से चल रहा है."
#WATCH | Patna DM Dr. Thiyagarajan says, "Around midnight, we received information that some people were creating a disturbance. We repeatedly requested them not to cause a ruckus and to cooperate with the examinees who wished to take the exam. However, certain anti-social… https://t.co/2ieqtruNFy pic.twitter.com/Ml5R400xfW
— ANI (@ANI) June 14, 2026
पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का हंगामा, तस्वीरों से समझें पूरा माजरा

रविवार तड़के पाटलिपुत्र स्टेशन पर जुटी छात्रों की भारी भीड़.
Photo Credit: NDTV

आक्रोशित छात्रों को समझाने की कोशिश में जुटे पुलिस अधिकारी.
Photo Credit: NDTV

हंगामा कर रहे छात्रों का वीडियो बनाती पुलिस टीम.
Photo Credit: NDTV

ट्रेन की इंजन पर सवार होकर हंगामा करते छात्र.
Photo Credit: NDTV
IG समेत कई अधिकारियों के चोटिल होने की सूचना
IG समेत कई अधिकारियों को मामूली चोटें आईं. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और ट्रेन में तोड़-फोड़ की खबरें आईं. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया, चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं और लाठीचार्ज किया. हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं.
Patna, Bihar: A clash broke out at Patliputra Railway Station in Patna during the Bihar Police Prohibition Department exam, as candidates protested against inadequate train arrangements. The unrest escalated into vandalism of an exam special train, prompting police to intervene… pic.twitter.com/e85cGOibrp
— IANS (@ians_india) June 13, 2026
IG, SP, SDM सहित कई थानों की पुलिस मौक पर मौजूद
हंगामे की सूचना मिलते ही आईजी जितेंद्र राणा, एसपी, दानापुर एसडीएम और एएसपी समेत कई थानों की पुलिस टीम मौके पंहुची. अधिकारियों ने पहले कई घंटों तक आक्रोशित छात्रों को समझाने-बुझाने की कोशिश की. लेकिन परीक्षा छूटने के डर से भड़के छात्र मानने को तैयार नहीं थे. बाद में रेलवे प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत स्पेशल ट्रेनें चलाईं, ताकि छात्रों को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर समय से भेजा जा सके.
हंगामे के बारे में आईजी ने क्या कहा?
हंगामे के बारे में आईजी जितेंद्र राणा ने कहा कि 200-300 छात्र थे, जो ट्रेन को खोलने नहीं दे रहे थे. उन्हें पहले समझाने की कोशिश की गई. लेकिन वो आक्रोशित होकर पथराव करने लगे. जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस को सुरक्षित दिशा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी. आईजी ने बताया कि लगभग 2-3 घंटे हंगामा हुआ. पहली पाली के कुछ छात्र शायद समय पर सेंटर नहीं पहुंच पा रहे थे, इसलिए हंगामा किया. आपको चोट भी लगी है कि इस सवाल पर आईजी ने कहा कि वो प्रक्रिया का हिस्सा है. हमारे कुछ जवानों को भी चोट लगी है. आईजी जितेंद्र राणा ने आगे कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी. वीडियोग्राफी की गई है.
इनपुट- गौरव कुमार
यह भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा घोटाले पर एक्शन, मुंगेर से 15 लोग गिरफ्तार; पटना पुलिस ले गई साथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं