Patna Today News Live: NDTV के पटना लाइव पेज (Patna LIVE page) पर आपका स्वागत है. सबसे पहले हम आपको काम की खबरें बताते हैं. पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जएगी. पटना में 5वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 20 जून तक बंद रहेंगे. पटना के बाढ़ थाना अंतर्गत बैष्णो धाम मंदिर के पास 4-5 अपराधियों ने दो पिस्टल हाथ में लहराया, एक युवक पर फायरिंग की और भाग गया. इसका वीडियो भी सामने आया है. ऐसी तमाम खबरें आपको यहां मिलती रहेंगी. NDTV ग्राउंड पर मौजूद अपने अनुभवी संवाददाताओं की टीम तथा अन्य विश्वसनीय माध्यमों के माध्यम से आपको सही, सटीक और स्पष्ट खबरें बताता रहेगा.
खान सर विवाद पर चिराग पासवान बोले- माफिया जैसा शब्द शिक्षा के में नहीं जोड़ना चाहूंगा
खान सर और रोशन आनंद के बीच हुए विवाद पर कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि सत्य सामने आना चाहिए. उन्होंने कहा कि माफिया जैसे शब्द को शिक्षा के क्षेत्र में नहीं जोड़ना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि कुछ तो गड़बड़ियां हुई हैं, जो ये स्थिति बनी है. उन्होंने रोशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत पर कहा कि किसी के साथ अन्याय न हो इस बात का हमारी सरकार ध्यान रखेगी.
#WATCH | Patna, Bihar: On RJD leader Tejashwi Yadav's letter seeking a high-level probe into the Khan Sir-Raushan Anand row, Union Minister Chirag Paswan says, ".... An investigation is underway. The truth must come out. This is a matter of investigation; it's an issue connected… pic.twitter.com/DmHVCuQqM2
— ANI (@ANI) June 16, 2026
खान सर कोचिंग विवाद पर खुलकर बोले बिहार के शिक्षा मंत्री
पटना में खान सर और रोशन आनंद से जुड़े कोचिंग विवाद के बीच अब बिहार सरकार का भी सख्त रुख सामने आया है. मंगलवार को छपरा पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि इस मामले की जांच पुलिस कर रही है, और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि सरकार जल्द ही कोचिंग संस्थानों के लिए नई नियमावली लाने जा रही है.
Patna Today News Live: खान सर को अलख पांडे के सपोर्ट करने पर बोले पटना के शिक्षक - उनको नहीं पता

बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग संस्थानों को लेकर बहस का सिलसिला जारी है. बहुचर्चित टीचर खान सर और पटना के ही एक नामी शिक्षक रोशन आनंद के बीच की अनबन ने शिक्षकों को भी अलग खेमों में बांट दिया है. मशहूर कोचिंग संस्थान फिजिक्सवाला के संस्थापक अलख पांडे ने इस विवाद में खान सरकार का समर्थन किया है. लेकिन अब पटना के ही एक प्रसिद्ध शिक्षक एस के झा ने कहा है कि अलख पांडे को पटना की सच्चाई नहीं पता है. एस के झा ने एनडीटीवी से अलख पांडे के समर्थ के बारे में कहा,"जो लोग बाहर से वीडियो बना रहे हैं, खान सर उन्हें समझा रहे हैं. लेकिन वे यहां के हालात नहीं जानते."
प्रिंस की मौत पर JDU सांसद ने जताया दुख
पटना: ज्ञान बिंदु कोचिंग के फाउंडर रोशन आनंद के भाई की संदिग्ध मौत पर राज्यसभा सांसद और JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "हम सभी परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं. यह बहुत दुखद घटना है. वह बहुत युवा थे और उनमें अपार क्षमता थी.
Patna, Bihar: On the suspicious death of the brother of Gyan Bindu Coaching founder Roshan Anand, Rajya Sabha MP and JDU National Working President Sanjay Kumar Jha says, "We all extend our condolences to the family. It is a very tragic incident. He was very young and had immense… pic.twitter.com/Soz0Fl4cwx
— IANS (@ians_india) June 16, 2026
Patna Today News Live: दीपक प्रकाश से पूछा गया सुप्रीम कोर्ट की नोटिस पर सवाल तो ये कहा

सुप्रीम कोर्ट की नोटिस पर दीपक प्रकाश ने क्या जवाब दिया?
दीपक प्रकाश ने कहा कि अभी तक उन्हें आधिकारिक रूप से कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, "मुझे फिलहाल मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से नोटिस जारी किया गया है. जब तक आधिकारिक तौर पर नोटिस प्राप्त नहीं हो जाता तब तक इस विषय पर कोई विस्तृत टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. नोटिस मिलने के बाद कानूनी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा और उसके अनुसार जवाब दिया जाएगा."
Patna Live News: सड़कों पर बिना सुरक्षा के चल रहे लालू प्रसाद यादव
पटना: RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व CM राबड़ी देवी की Z+ सुरक्षा हटाए जाने के बाद, लालू परिवार ने सभी सरकारी सुरक्षा कर्मियों को वापस कर दिया. तब से, लालू यादव को पटना की सड़कों पर बिना किसी सरकारी सुरक्षा के घूमते हुए देखा गया है.
Patna, Bihar: After the withdrawal of Z+ security for RJD supremo Lalu Prasad Yadav and former CM Rabri Devi, the Lalu family returned all government security personnel. Since then, Lalu Yadav has been seen travelling on the streets of Patna without any official security cover pic.twitter.com/iVLpXKMy0r
— IANS (@ians_india) June 16, 2026
Patna Live News: बिहार में शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की घोषणा की है. पटना में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंंने कहा कि 15 जुलाई से प्रदेशवासी हवाई सेवा के माध्यम से ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण कर सकेंगे.
#बिहार #पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की घोषणा की है।
— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) June 16, 2026
▶️पटना में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्री चौधरी ने कहा कि आगामी 15 जुलाई से प्रदेशवासी हवाई सेवा के माध्यम से ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण कर सकेंगे।… pic.twitter.com/oeT8TDLgAj
Patna News Live: पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम ने जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को भीषण गर्मी के मद्देनजर शैक्षणिक गतिविधियों का समय बदलने का निर्देश दिया है. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत, कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों को 20 जून, 2026 तक स्थगित कर दिया गया है. साथ ही, कक्षा 6 से 8 तक के छात्र सुबह 10:30 बजे तक उचित सावधानियों के साथ अपनी शैक्षणिक गतिविधियां जारी रख सकते हैं. आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि जिले में भीषण गर्मी के कारण बच्चों का स्वास्थ्य और जीवन खतरे में है. जिलाधिकारी के आदेश की तस्वीर -

Patna Today News Live: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था
पूर्व मध्य रेलवे ने 17 जून को बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 16-17 जून को विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों से अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकेंगे. इन ट्रेनों का पूरा ब्यौरा आप यहां देख सकते हैं -
