विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2019

पटना में बाढ़ हुई कम, लेकिन बीजेपी-जेडीयू के बीच 'पानी सिर के ऊपर'

कुछ दिन पहले गिरिराज सिंह ने ट्वीटर पर कहा था, 'आज से दुर्गापूजा का मेला शुरू हो गया है... मैं बिहार NDA की तरफ से उन सनातनियों से क्षमा मांगता हूं जहाँ पर बाढ़ के कारण पूजा ,पंडाल एवं मेला का आयोजन नहीं हो पाया है.'

पटना में बाढ़ हुई कम, लेकिन बीजेपी-जेडीयू के बीच 'पानी सिर के ऊपर'
नीतीश कुमार पर गिरिराज सिंह के हमले लगातार जारी हैं और बीजेपी आलकमान कुछ नहीं बोल रहा है
पटना:

बिहार की राजधानी पटना में बाढ़ के बाद बीजेपी और जेडीयू  में ही आपसी टकराव बढ़ता जा रहा है. बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जहां मोर्चा संभाले हुए वहीं अभी तक जेडीयू ने चुप्पी साध रखी थी लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि संजय कुमार झा ने मोर्चा संभाल लिया है. कुछ दिन पहले गिरिराज सिंह ने ट्वीटर पर कहा था, 'आज से दुर्गापूजा का मेला शुरू हो गया है... मैं बिहार NDA की तरफ से उन सनातनियों से क्षमा मांगता हूं जहाँ पर बाढ़ के कारण पूजा ,पंडाल एवं मेला का आयोजन नहीं हो पाया है.' उनके इस ट्वीट पर आज संजय कुमार झा ने ट्वीट पर ही जवाब दिया, 'सनातन धर्म व हिन्दू समाज के मुद्दों की तथाकथित अगुआई की कड़ी में..काश गंगा के घाटों में बाढ़ को लेकर छींटाकशी के बदले, लोग गंगा के पानी में बिहार की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने को लेकर केंद्र में अपनी सरकार से पैरोकारी करते दिखते. कम पानी, अवरुद्ध बहाव बाढ़ के मुख्य कारणों में है.'

हालांकि इस ट्ववीट में संजय कुमार झा ने किसी  का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनके लिखने के अंदाज से साफ जाहिर हो रहा है कि निशाना किसकी ओर है.  ऐसा लग रहा है कि जेडीयू के नेता भी अब गिरिराज सिंह को उन्हीं की भाषा में जवाब में देने का फैसला कर लिया है. संजय झा ने इससे पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पर भी निशाना था. रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि पटना के जलजमाव पर उन्होंने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से बात कर फ़रक्का बैराज के 119 गेट खुलवा दिए हैं. इस पर संजय झा ने जवाब दिया कि वो तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के प्रधानसचिव से बात कर खुलवाया है. लेकिन 109के बाद 110वां गेट कब बना यह मालूम नहीं है.  राजनीतिक हल्कों में माना जा रहा हैं कि जब संजय झा जैसे नेता जो जनता दल यूनाइटेड और भाजपा के बीच हर मुद्दे पर संकटमोचक का काम करते हैं और अगर वो भी बयानबाज़ी में कूद जाएं तो समझिए पानी सर से ऊपर चला गया है. 
 

अन्य बड़ी खबरें :

बिहार में बीजेपी-आरजेडी को लेकर 'दो दिल मिल रहे हैं मगर चुपके-चुपके' वाली अटकलें, नीतीश पर गिरिराज के हमले जारी

भाजपा जलजमाव के बहाने आख़िर नीतीश कुमार को निशाने पर क्यों रख रही है?

JDU ने केंद्रीय मंत्री पर किया पलटवार, कहा- क्या नीतीश कुमार के पैरों की धूल भी हैं गिरिराज सिंह?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patna Flood, BJP-JDU Relation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com