विज्ञापन

रोशन आनंद को गलत तरीके से फंसाया, पटना SSP को नोट‍िस; मानवाध‍िकार आयोग ने मांगी र‍िपोर्ट

पटना में खान सर से व‍िवाद में रोशन आनंद की ग‍िरफ्तारी का मामला मानवाध‍िकार आयोग तक पहुंच गया. पटना एसएसपी को दो सप्‍ताह में जवाब देना है.   

रोशन आनंद को गलत तरीके से फंसाया, पटना SSP को नोट‍िस; मानवाध‍िकार आयोग ने मांगी र‍िपोर्ट
रोशन आनंद की गिरफ्तारी पर मानवाधिकार आयोग ने पटना एसएसपी को नोटिस जारी किया. (फोटो- आईएनएस)

ज्ञान ब‍िंदु कोच‍िंग के डायरेक्‍टर रोशन आनंद की गिरफ्तारी के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पटना SSP को नोटिस जारी किया है. मानवाधिकार कार्यकर्ता विशाल रंजन दफ्तुआर ने 10 जून को आयोग को पत्र लिखकर पटना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया था. इस पत्र के आधार पर आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की खंडपीठ ने संज्ञान लिया है. आयोग ने पटना SSP को इस मामले की जांच करके दो सप्ताह के भीतर आयोग के पास जांच रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है.

मानवाधिकार आयोग को लिखा था लेटर 

ह्युमन राइट्स अम्ब्रेला फाउंडेशन- एचआरयूएफ के चेयरमैन विशाल रंजन दफ्तुआर ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भेजे गये पत्र में लिखा कि रोशन आनंद को फैजल खान (खान सर) की शह पर पटना पुलिस ने आपराधिक मामले में गलत तरीके से फंसाया. कदम कुंआ थाना पुलिस ने उन्हें मनमाने ढंग से गिरफ्तार किया. रोशन आनंद किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं. पुलिस की कारवाई एकपक्षीय, मनमाना और उग्रतापूर्ण है. यह पुलिस की निष्पक्षता पर एक प्रश्न चिन्ह है, इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.  

रोशन आनंद ने गिरफ्तारी के पीछे साजिश बताया 

रोशन आनंद ने भी अपनी गिरफ्तारी के पीछे साजिश का आरोप लगाया था. जेल से निकलने के के बाद रोशन आनंद ने कहा था कि सिपाही भर्ती में सबसे अधिक रिजल्ट ज्ञान बिंदु से हुआ है. खान ने फिजिकल ट्रेनर्स को मैनेज किया. मैनेज कर के बच्चे इकट्ठा किए. फिर भी हमारे पास ज्यादा भीड़ थी, इसलिए मुझे साजिश के तहत फंसाया गया. मेरे भाई की हत्या कराई गई. 

खान सर की कोचिंग पर हुआ था हमला 

पटना में खान सर की कोच‍िंग पर 2 जून को हमला हुआ था. खान सर ने हमला करवाने का आरोप ज्ञान ब‍िंदु कोच‍िंग के डायरेक्‍टर रोशन आंनद और उनके भाई प्रिंस यादव पर लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था. पुल‍िस ने 3 जून को रोशन आनंद को ग‍िरफ्तार करके जेल भेज द‍िया. जेल से बाहर आने के बाद रोशन आनंद ने पटना पुलिस और खान सर पर साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया था. 

यह भी पढ़ें: चुनाव लड़ने की तैयारी में था रौशन आनंद का भाई प्रिंस यादव, खान सर पर लगाया हत्या का आरोप

लेखक के बारे में
img
सोमू आनंद
Reporter
सोमू आनंद बिहार से NDTV के लिए रिपोर्ट करते हैं। बिहार के समाज, राजनीति, पब्लिक पॉलिसी, पर्यावरण, खेती - किसानी, और प्रशासन से जुड़ी खबरें कवर करते है... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Human Right Commision, Roshan Anand Arrest News, Patna SSP, Notice Issued, Khan Sir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com